फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हाइटेंशन लाइनों के नीचे हो रहा कारोबार, बसों में भरी जा रही सवारियां

हाइटेंशन लाइनों के नीचे हो रहा कारोबार, बसों में भरी जा रही सवारियां

Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइनों के नीचे हो रहा कारोबार, बसों में भरी जा रही सवारियां
हाइटेंशन लाइनों के नीचे बसों में बैठाई रही सवारियां
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में जगह-जगह फैले हाइटेंशन बिजली के तारों के नीचे कहीं बसों में सवारियां भरी जा रही हैं, तो कहीं मकानों के ऊपर झूल रहे हैं। बहुत से क्षेत्रों में हाइटेंशन लाइनों के नीचे न तो गार्डिंग लगी है और न ही सुरक्षा के चलते इन लाइनों को ही हटाया जा सका है। इससे इन क्षेत्रों में हाइटेंशन लाइन से मौत का खतरा हर पल मंडराता रहता है।
बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर बीएसएनएल कॉलोनी के सामने हाइटेंशन लाइनों के नीचे कई जगहों की बसें खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। बसों के जाने के बाद ही वहां ऑटो टैक्सियां खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। बसों की छतों पर कर्मचारियों द्वारा हाइटेंशन लाइनों से कुछ ही नीचे यात्रियों का सामान रखा जाता है। कई बार तो यहां बसों की छतों पर लोहे के सरिया या फिर अन्य इसी प्रकार के सामान भी लादे जाते हैं, जिससे बसों की छतों पर सामान रखने के लिए हर पल बिजली तारों को छूने का खतरा बना रहता है। बीआरसी जखौरा केंद्र से अस्पताल रोड पर दायीं ओर हाइटेंशन लाइनों के नीचे दुकानें भी अस्थाई रूप से संचालित हो रही हैं, जबकि यहां हाइटेंशन तारों की गार्डिंग टूट चुकी है और आए दिन विद्युत फाल्ट होने पर तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। यहां न तो दुकान संचालकों को कोई दुर्घटना की चिंता है और न ही विभाग द्वारा यहां कोई ठोस इंतजाम किए गए हैं। इसी प्रकार मुहल्ला पिसनारी में नहर के बायीं ओर हाइटेंशन लाइनों के नीचे मकान बन गए हैं, जिनमें सैकड़ों लोग निवास कर रहे हैं और मकानों की छतों पर बच्चे घूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि यह मामला बिजली विभाग के संज्ञान में न आया है, लेकिन अब तक इसके लिए ठोस पहल नहीं की गई है। जबकि बारिश के दौरान हर समय यहां करंट का खतरा बना रहता है और गर्मियों के दौरान भी ओवरलोड में कई बार यहां तार टूटकर मकानों की छतों पर ही गिर जाते हैं। हालांकि यहां के भवन स्वामियों द्वारा सुरक्षा के लिहाज से खुद ही बिजली तारों पर प्लास्टिक के तार चपेट दिए हैं, ताकि काफी हद तक खतरे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अधिकांश जगह अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है, जहां भी गार्डिंग नहीं है, उस क्षेत्र के लिए एस्टीमेट बनाकर गार्डिंग लगवाई जाएगी। पिसनारी मुहल्ले में हाइटेंशन लाइनों के नीचे मकान बनाए गए हैं, इसके लिए समाधान निकाला जा रहा है।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed