फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीमा क्लेम के लिए जिला को मिली 61.61 करोड़ की राशि

बीमा क्लेम के लिए जिला को मिली 61.61 करोड़ की राशि

Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
बीमा क्लेम के लिए जिला को मिली 61.61 करोड़ की राशि
बीमा क्लेम के लिए मिली 61.61 करोड़ की राशि
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों की समस्याओं के निस्तारण और उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं, कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों की बीमा क्लेम की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम से पूर्व विकास भवन के सभागार में उपस्थित अधिकारियों व किसानों द्वारा एक साथ पुलवामा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई, इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर कृत कार्रवाई की परिपालन आख्या पड़कर सुनाई गई। इसके बाद उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों से अनुरोध किया गया कि किसान भाई विभाग वार अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। इस दौरान किसान भाईयों ने अपने-अपने व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम दिलाने के संबंध में अनुरोध किया, जिस पर फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त बीमा क्लेम के लिए 61 करोड़ 61 लाख की धनराशि प्राप्त हो गई है, शीघ्र ही किसानों को बीमा क्लेम की धनराशि प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ललितपुर द्वारा जनपद में यूरिया की कमी को पूरा किए जाने एवं ओवर रेटिंग के संबंध में अनुरोध किया गया। उक्त के संबंध में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में वर्तमान यूरिया की कोई कमी नहीं है एवं ओवर रेटिंग के संबंध में डीएम के निर्देशानुसार निरंतर निरीक्षण और छापेमार कार्रवाई की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मंडी में साफ-सफाई न रहने एवं अवैध डिब्बे रखे रहने के संबंध में शिकायत की गई। इसके के संबंध में संबंधित अधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पुराने बगीचे का जीर्णोद्धार करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

अंत में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता द्वारा सभी उपस्थित कृषक भाईयों एवं अधिकारीगणों आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed