फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ईॉडीएस योजना से सुधरेगी पाली टाउन की बिजली

ईॉडीएस योजना से सुधरेगी पाली टाउन की बिजली

Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ईॉडीएस योजना से सुधरेगी पाली टाउन की बिजली
आईपीडीएस योजना से सुधरेगी पाली टाउन की बिजली
विज्ञापन

सोलह करोड़ से लगाई जा रही बंच केबल व नए ट्रांसफार्मर
बिजली चोरी रोकने को बिछाई बंच केबल, टाउन की फीडर भी अलग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तहसीलों के नगरीय क्षेत्रों में बिजली चोरी को पूरी तरह से खत्म करने और उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग द्वारा आईपीडीएस योजना शुरू की है, जिसके तहत पाली टाउन में पूर्ण रूप से बंच केबल बिछाई जा रही है। साथ ही बेहतर आपूर्ति के लिए टाउन के लिए नया अलग फीडर भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, तालबेहट में इस योजना के तहत 70 फीसदी कार्य हो गया है, जबकि महरौनी और पाली में इसका कार्य वर्तमान में तेजी से जारी है।

पाली कस्बा की बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए विभाग द्वारा आईपीडीएस योजना से विद्युत आपूर्ति सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए कस्बे की मुख्य सड़कों व गलियों में करीब छह किलोमीटर लो एवं हाइटेंशन लाइन की काली रबरयुक्त बंच केबल बिछाने का कार्य भी शुरू हो गया है। रविवार को पाली में मुख्य चौराहा के पास ललितपुर रोड पर पुराने खुले तार उतारकर नई बंच केबल बिछाने का कार्य किया गया, हालांकि इस कार्य के चलते पूरे दिन भर उस क्षेत्र की बिजली ट्रांसफार्मर से काटने के कारण दिर भर बाधित रही। वहीं, पाली में ओवरलोड की समस्या खत्म करने के लिए कार्पोरेशन द्वारा उक्त योजना के तहत यहां दस ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए हैं। हालांकि अभी दो ट्रांसफार्मर और स्थापित किए जाना बताया जा रहा है। इससे पाली टाउन क्षेत्र में ओवरलोड के कारण लो-वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को काफी हद तक निजात मिल सकेगी। वहीं, विभाग द्वारा उक्त योजना के माध्यम से पाली टाउन का फीडर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली से अलग भी कराया जा रहा है। उक्त आईपीडीएस योजना के अंतर्गत तालबेहट और महरौनी को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत सर्वे के अनुसार जहां खुले तार हटाकर नई बंच केबल बिछाने व ओवरलोड वाले स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं तालबेहट और महरौनी में भी उक्त योजना से यह कार्य किया जा रहा है। जबकि तालबेहट में अधिकांशत: 70 फीसदी तक कार्य होना बताया जा रहा है। तीनों तहसीलों, तालबेहट, पाली और महरौनी में यह कार्य लगभग सोलह करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दीपावली तक उक्त योजना से यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराए जाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed