फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षकों ने परिवार समेत धर्म परिवर्तन करने का लिया निर्णय

शिक्षकों ने परिवार समेत धर्म परिवर्तन करने का लिया निर्णय

Wed, 09 May 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने परिवार समेत धर्म परिवर्तन करने का लिया निर्णय
शिक्षकों ने परिवार समेत धर्म परिवर्तन करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
पदावनती की कार्रवाई को निरस्त कराने की मांग पर डटे शिक्षकों ने अब परिवार समेत सामूहिक रुप से धर्म परिवर्तन करने का निर्णय कर लिया है। धर्म परिवर्तन की अनुमति के लिए उक्त प्रदर्शनकारी शिक्षक केंद्र सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के दिन 26 मई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

मंगलवार को एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कंपनी बाग में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष ध्यानचंद्र ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विगत 19 मार्च को 114 शिक्षकों की पदानवत कर दी है। यह कार्रवाई केवल दलितों का उत्पीड़न करने के लिए की गई है। वहीं वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन के बैनर तले शुरुआत में पूरे 23 दिनों तक लगातार धरना प्रदर्शन किया गया, हर रोज जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सभी नाराज शिक्षकों ने अपने परिवार समेत सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 26 मई को केंद्र में मोदी सरकार बने चार साल पूरे होने वाले हैं, इसी दिन शिक्षक जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धर्म परिवर्तन करने की अनुमति मांगने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। यदि अनुमति मिलती है, तो इसके बाद वह धर्म परिवर्तन करेंगे। इस मौके पर श्याम बिहारी, संजीव सिद्धार्थ, महेंद्र पंथ, राजेश साध, सुशील रजक, भारती पंथ, मंजूलता, सुनीता, रामकुमार, संतोष, ममता, प्यारेलाल, रुपेश, शक्ति सिंह, क्रांति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed