फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: दो बच्चों संग महिला कुए में कूदी

क्राइम: दो बच्चों संग महिला कुए में कूदी

Wed, 11 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: दो बच्चों संग महिला कुए में कूदी
दो बच्चों संग महिला कुएं में कूदी
विज्ञापन

पुत्र व पुत्री की मौत, मां को बचाया
दूसरी महिला के घर आने जाने को लेकर हुआ पति पत्नी में झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पति से झगड़ा होने पर देवराखेरा गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। आधे घंटे बाद जब परिजनों को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि महिला को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पति पत्नी में विवाद का करण पति का गांव की ही एक महिला के घर आना जाना बताया जा रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है।
सोमवार की शाम छह बजे जखौरा थाना क्षेत्र के रायपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत देवरा खेरा मजरा निवासी रूबी पत्नी रूप सिंह लोधी (28 वर्ष) का अपने पति से झगड़ा हो गया। इस बात पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इसी बात को लेकर महिला अपनी पुत्री सोनम (छह साल) और पुत्र अंशुल ( तीन साल) के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं पर पहुंची और छलांग लगा दी। आधे घंटे तक महिला का पता न चलने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने महिला को कुएं में देख बच्चों सहित तीनों को बाहर निकाला। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने बताया उसका मायका बरौदा स्वामी गांव में है और रूप सिंह से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। गांव की ही एक औरत के पास उसके पति का आना जाना है, कारण पति-पत्नी का आए दिन झगड़ा होता रहता है। इस दौरान पति मारपीट भी कर देता था। रविवार को ही बच्चों ने महिला से बिस्किट के लिए जिद की तो उसने पति रूप सिंह से घर का सामान लाने को कहा। इस बात पर रूप सिंह ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और चला गया। महिला का एक पुत्र और एक पुत्री थी। पुलिस ने पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
पति ने दी यह तहरीर
महिला के पति रूपसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अप्रैल की शाम को वह गांव की बड़ी माता में हो रही संध्या आरती में शामिल होने के लिए गया हुआ था। वहां से जब सात बजे लौटकर घर वापस आया तो पुत्री सोनम और पुत्र अंशुल को घर में न देख पत्नी रूबी से पूछताछ की। इस पर रूबी ने बताया कि बच्चों को वह गांव में ही रहने वाली अपनी मौसी लालौन वाली के घर छोड़कर आई है। जब वहां जाकर पता किया तो वहां भी बच्चे नहीं मिले। जब बच्चों के संबंध में रूप सिंह ने अपने पिता और भाई से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि रूबी दोनों बच्चों को लेकर शाम पांच बजे खेत की ओर गई थी और छह बजे वापस आने पर बच्चे उसके साथ नहीं थे और वह पानी से भीगी हुई थी। इसके बाद खोजबीन करने पर भी पता न चलने पर सभी लोगों ने रूबी से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए गांव के ही बृजनंदन यादव के खेत में बने कुएं पर गई थी। कुएं में छलांग लगाने पर वह बच गई और बच्चों की मौत हो गई। पति ने बताया कि रूबी ने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की है। पुलिस ने पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed