{"_id":"5a93077c4f1c1bb0098b5048","slug":"121519585148-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए जाएंगे शहर में लगे अवैध होर्डिग्स, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए जाएंगे शहर में लगे अवैध होर्डिग्स, चलेगा अभियान
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हटाए जाएंगे अवैध होर्डिग्स, चलेगा अभियान
ललितपुर। शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे अवैध होर्डिग्सों पर गाज गिरना तय मानी जा रही है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने अवैध होर्डिग्स को चिह्नित कर लिया है। अब इन्हें हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की रणनीति बनाई जा रही है।
अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में स्थल चयन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें यातायात का प्रभारी, विज्ञापन प्रभारी/कर अधीक्षक/ कर निर्धारण अधिकारी शामिल हैं। इस समिति ने शहर में 159 स्थल चिह्नित किए हैं। लेकिन, कुछ एजेंसियों ने इससे इतर भी होर्डिग्स टांग दिए हैं। कई होर्डिंग विद्युत पोल, पेड़ के सहारे हैं तो कुछ सड़क किनारे लगा दिए गए हैं। इसके अतिक्रमण से महापुरुषों की प्रतिमा भी नहीं बची हैं। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है। लंबे समय से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही थी। आखिरकार नगर प्रशासन ने इसकी सुध लेते हुए वैध और अवैध स्थलों का चिह्नींकरण कराया। इसमें पाया कि शहर में 34 स्थलों पर अवैध तरीके से होर्डिग्स लगे हुए हैं। उधर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू का कहना है कि दस फरवरी को होर्डिग्स के स्थलों का सत्यापन कराया गया। तमाम होर्डिग्स वैध स्थलों से हटकर पाए गए। ऐसी एजेंसियों को नोटिस के साथ अतिक्रमण हटाने की रणनीति बनाई जा रही है।
यह है कि अनुज्ञा प्राप्त करने की प्रक्रिया
विज्ञापन लगाने की स्वीकृति के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। आवेदन में स्थल का नजरी नक्शा लगाना अनिवार्य किया गया है। सार्वजनिक मार्ग के पार्श्व भाग पर या किसी निजी परिसर में कोई संरचना लगाकर प्रदर्शित करने के लिए प्रस्तावित संरचना के आकार का विवरण देना होगा, साथ ही विज्ञापन प्रभारी/ कर अधीक्षक/ कर निर्धारण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ईओ की स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन
सालों से दबी रही होर्डिग्स की फाइल
नगर पालिका परिषद में विज्ञापन प्रचार के मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया गया है। जिससे पालिका को राजस्व की क्षति उठानी पड़ी है। पिछले कई सालों से इसका पैसा पालिका में जमा नहीं हुआ है। यही नहीं, इसका ठेका भी नहीं हो सका है।