फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसान इंटर कॉलेज की डीआईओएस ने की तारीफ

किसान इंटर कॉलेज की डीआईओएस ने की तारीफ

Fri, 19 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
किसान इंटर कॉलेज की डीआईओएस ने की तारीफ
शैक्षिक गुणवत्ता जांचने को विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को को सुधारने और आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने कस्बा बिरधा व पाली में संचालित माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षक किया।

डीआईओएस ने बिरधा के किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालय में भारी छात्रांकन होने के बाद भी बेहतर परिवेश और शैक्षिक गुणवत्ता को देखते हुए संतोष जाहिर किया व विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की। किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 06 से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित होती है। विद्यालय का कुल छात्रांकन 4,901 है और निरीक्षण के दौरान कुल के सापेक्ष 3,438 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलें। शैक्षिक गुणवत्ता जांचने के लिए डीआईओएस ने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूंछे, जिनका सही जवाब मिला और बच्चों ने ब्लैक बोर्ड गणित के सवालों को भी हल किया। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था अच्छी पाई गयी। इसके अलावा विद्यालय भवन व समस्त कक्षों में रंगाई-पुताई व्यवस्थित मिली और कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू मिले। विद्यालय का प्रागंण, खेल मैदान में साफ-सफाई पायी गयी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र होने के कारण परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही सभी छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम पूर्ण करा लिया जाए। इसके बाद उन्होंने कस्बा पाली के जिला परिषद इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया, इस दौरान विद्यालय में गृह परीक्षाएं संचालित हो रही थी। इसके साथ ही विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत एसएमडीसी को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका भी उन्होंने निरीक्षण किया। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए। इसी क्रम में उन्होंन पाली के ही सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और श्री महावीर इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी सुविधाएं व व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई और सभी विद्यालयों के कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले। डीआईओएस ने उक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा शुरु होने से पहले सभी बच्चों को पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed