फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नपा बना रही खाद तो उद्यान विभाग कर रहा बर्बाद

नपा बना रही खाद तो उद्यान विभाग कर रहा बर्बाद

Mon, 15 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
नपा बना रही खाद तो उद्यान विभाग कर रहा बर्बाद
नपा बना रही खाद तो उद्यान विभाग कर रहा बर्बाद
विज्ञापन

ललितपुर।
एक ओर नगर पालिका परिषद कंपोस्ट खाद बनाने का प्रयोग कर रही है। वहीं, चंद्रशेखर उद्यान पार्क में नीम खाद बर्बाद हो रही है। इससे उद्यान विभाग के कर्मियों पर कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका परिषद स्वच्छता के मद्देनजर फूलों के कचरे से निपटने के लिए कंपोस्ट खाद बना रही है। इस प्रयोग में चंद्रशेखर उद्यान पार्क को शामिल किया है। पालिका ने यहां दो गड्ढे खुदवाए हैं। आने वाले दिनों में पार्क से निकलने वाले कचरे को इसमें डाला जाएगा। जब यह कचरा सड़ जाएगा तो इससे कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि जब उद्यान विभाग किसानों के लिए आ रही नीम खाद का ही रखरखाव नहीं कर पा रही है तो क्या कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल पेड़, पौधों में होगा? यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया। इसकी वजह साफ है कि किसानों को नीम खाद का वितरण किया जाना था। इसकी बोरियां उद्यान विभाग के परिसर में रखी गई। तमाम बोरियां वितरण के अभाव में वहीं फटकर खराब हो गई। जिस पर विभागीय अफसरों ने तनिक भी ध्यान नहीं दिया। उधर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार का कहना है कि कंपोस्ट खाद बनाने के पीछे मकसद पार्क को साफ सुथरा रखना है। जो पेड़, पौधों से फूल पत्तियां गिरेगी, उसे खोदे गए गड्ढे में डाल दिया जाएगा। जिसका उपयोग उद्यान विभाग खुद कर सकता है।
विज्ञापन


कार्यालय परिसर में ही लगे कचरे के ढेर
नगर पालिका समूचे शहर को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन उद्यान विभाग के अफसरों पर इसका कोई फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। कार्यालय परिसर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। कहीं प्लास्टिक के कप तो कहीं पेड़ों से निकलना कचरा शामिल है। इसके प्रति विभागीय अफसर बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को वितरित हो गई खाद
जो नीम खाद आई थी, उसका वितरण कर दिया गया है। उन्होंने परिसर में सफाई नहीं होने पर अनभिज्ञता जाहिर की।
सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed