फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लापरवाही, रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त रखी है समय सारणी

लापरवाही, रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त रखी है समय सारणी

Sat, 30 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही, रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त रखी है समय सारणी
रेलवे स्टेशन पर रखी है क्षतिग्रस्त समय सारणी
विज्ञापन

ललितपुर। मंडलीय अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशनों पर जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास दो भागों में रखी समय सारणी का बोर्ड व्यस्थित नहीं किए जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। तीन माह पूर्व जीएम और डीआरएम द्वारा निरीक्षण में निर्देश के बाद भी समय सारणी को व्यस्थित नहीं किया गया, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर रखी समय सारणी की खराब हो गई।

रेल मंत्रालय द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर माह मंडलीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान में हुए कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। तीन माह पूर्व यहां जोनल अधिकारियों के साथ मंडलीय अधिकारियों ने निरीक्षण कर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल, सफाई और यात्री सुविधाओं की विशेष तौर पर दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया था। हालांकि अधिकारियों के निरीक्षण के समय तो व्यवस्थाएं चकाचक रहती हैं, लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद रेलवे स्टेशन भी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान नहीं देने की वजह से यहां यात्रियों को भी कई बार असहज ही महसूस करना होता है। रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों का समय और रूट देखने के लिए मुख्य गेट के पास दो भागों में समय सारणी को रखवाया गया है। इसके एक भाग में डाउन रूट और दूसरे भाग में अप रूट की ट्रेनों की स्थिति व सारणी दर्शायी गई है। समय सारणी को हाल की छत से भी अधिक ऊंचाई होने के कारण तिरछा रखा गया था। जिससे यह जगह भी अधिक घेरती थी। मंडलीय अधिकारियों ने गत तीन माह पूर्व निरीक्षण में उक्त समय सारणी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक न तो उक्त समय सारणी को व्यवस्थित है किया गया और न ही उसका रखरखाव ही किया जा सका, इसके चलते अब उक्त समय सारणी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और यहां सफाई कर्मचारियों द्वारा इसी सारणी के पास कोने में कूड़ा भी एकत्रित कर दिया जाता है। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के साथ ही व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आती है। जबकि रेलवे द्वारा इसी जगह पर लाखों रुपए खर्च कर रेलवे स्टेशन का रेनोवेशन किया गया है। हालांकि गत वर्ष तक रेलवे विभाग द्वारा इसी जगह दीवार पर समय सारणी का बोर्ड टांगा गया था और यदि उसमें कोई त्रुटि भी होती थी तो उसे आसानी से सुधारा भी जा सकता था। लेकिन अब यह जमीन पर रखी गई समय सारणी तालिका क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें सुधार की भी कोई गुंजाइश नहीं है। जब तक कि नई समय सारणी नहीं बनाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed