फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 people trapped as 50 thousand cusecs water released from Matatila dam in Lalitpur

Lalitpur: राजघाट से 79 हजार तो माताटीला से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, पांच लोग फंसे, बचाव कार्य जारी

Wed, 14 Sep 2022 08:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ललितपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 14 Sep 2022 08:20 PM IST
सार

माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अचानक पानी छोड़े जाने और बेतवा नदी के उफान पर आने से खेत पर बकरियां चराने और चारा काटने गए ग्राम थानागांव के रामसागर के पांच लोग फंस गए। सभी लोग एक टापू पर मौजूद हैं और मदद के इंतजार में हैं।

विज्ञापन
12 people trapped as 50 thousand cusecs water released from Matatila dam in Lalitpur
माताटीला बांध से छोड़ा जा रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से जिले में एक बार फिर बेतवा नदी उफान पर आ गई है। इसके चलते बुधवार देर शाम को माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खेत पर चारा काटने और बकरियां चराने गए पांच ग्रामीण एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव कार्य कराया।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से झांसी और ललितपुर में झमाझम बरसात हो रही है वहीं मध्य प्रदेश में भी भारी बरसात से नदियों में उफान आ गया है। राजघाट बांध का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार को बांध के नौ गेट खोलकर 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के चलते माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अचानक पानी छोड़े जाने और बेतवा नदी के उफान पर आने से खेत पर बकरियां चराने और चारा काटने गए ग्राम थानागांव के रामसागर के पांच लोग फंस गए। सभी लोग एक टापू पर मौजूद हैं और मदद के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया और आनन फानन में बचाव दल के साथ उपजिलाधिकारी तालबेहट अमित कुमार भारतीय, कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बचाव दल टापू पर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आसपास के गांव वाले और टापू पर फंसे ग्रामीणों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। अफसरों का कहना है कि लगातार बरसात होने के कारण बचाव कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। नाव भी वहां तक पहुंच नहीं पा रही है। रात के कारण भी दिक्कत हो रही है लेकिन प्रयास जारी हैं।

जामनी बांध से 1995 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर जामनी नदी पर भी पड़ा। जामनी नदी में पानी बढ़ने के कारण मड़ावरा क्षेत्र में स्थित जामनी बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने बांध से 1995 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की पूर्व सूचना इस नदी के आसपास के करीब एक दर्जन गांव वालों को दी और सभी से सर्तक व सजग रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed