फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 injured in road accidents

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक गंभीर

Mon, 21 Jun 2021 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
12 injured in road accidents
कैप्सन - दुर्घटना में घायल युवक - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं, मासूम बच्चे सहित 12 से अधिक लोग घायल हुए, जिनकी गंभीर हालत होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम कड़ेसराकलां के समीप बाइक फिसलने से अरविंद (25), अतल कुशवाहा (17) पुत्रगण जयपाल, रजनी (22) वर्ष पत्नी अरविन्द एवं एक वर्षीय मासूम किटलू निवासी गण ग्राम कड़ेसराकलां घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में देर रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो जाने से जय कुमार (34) पुत्र करन एवं टन्नू (15) पुत्र कालू निवासी बबीना एवं दीपक (18) पुत्र कुमार एवं उसका साथी प्रदीप (14) पुत्र रामदास निवासी गण ग्राम धौलपुर मप्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया। तीसरी सड़क दुर्घटना तालबेहट जखौरा मार्ग पर तरगुवा पेट्रोल पंप के समीप हुई। जहां दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें अनिल (22) पुत्र चन्ने, केशर (27) पुत्र दयाली और रश्मि (23) पुत्री केहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed