फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 -foot wall will form , take the camera

12 फुट बनेगी दीवार, लगेंगे कैमरे

Sat, 28 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
12 -foot wall will form , take the camera
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में लगातार हो रहीं चोरियों को रोकने के लिए नेशनल हाइवे की ओर छह फुट के स्थान पर अब 12 फुट की दीवार बनाई जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे और सशस्त्र गार्ड तैनात होंगे, जिनको अलग-अलग बीट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को उप निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद रविशंकर गुप्ता ने नवीन कृषि उत्पादन मंडी का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी व्यापारियों को हुई तो संयुक्त गल्ला व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उनका घेराव किया और चोरियों को रोकने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने व्यापारियों के एक अन्य संगठन गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने बताया कि अब तक मंडी में आधा दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। चोरों द्वारा लगातार मंडी के व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस बल के साथ मंडी प्रशासन इनको रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी में कोई भी कार्य किए जाने से पहले व्यापारियों से सहमति ली जाए, जिससे काम ठीक ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने चोरियों को रोकने के लिए छह फुट की दीवार को 12 फुट तक बढ़ाने व उस पर कांटेदार तार लगाने, सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात करने, मंडी परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, मंडी में हाईमास्ट लाइट लगवाने, सफाई के साथ परिसर की नालियों की सिल्ट निकलवाने, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, दुकानों के बाहर लगे टिनशेड की ऊंचाई बढ़वाने, सार्वजनिक शौचालयों में कर्मचारी तैनात करने आदि की मांग की।

इस पर उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रदेेश भर की गल्ला मंडियों में सीसीटीवी लगाने के लिए प्रदेश मंडी बोर्ड को निर्णय करना है। इस संबंध में प्रस्ताव भी रखा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों की मांग पर गल्ला मंडी के बाहर की दीवार को छह फुट से 12 फुट करने, गल्ला मंडी में मौजूद गल्ला व्यापारियों की 450 दुकानों के बाहर टिनशेड की ऊंचाई तीन फुट बढ़वाने के निर्देश दिए।

साथ ही सुलभ शौचालय के बाहर कर्मचारी रखने की भी बात कही। उन्होंने गल्ला मंडी में व्यापारियों व मंडी परिषद के सहयोग से काम कराने पर बल दिया।
मंडी सचिव अनिल कुुमार ने बताया कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने पर 16 सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएंगे, जिनको अलग-अलग बीट दी जाएगी। ज्ञापन देते समय गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, नितिन अग्रवाल, प्रसन्न कुमार जैन, लालचंद गदयाना, संतोष साहू, राजीव पटैरिया,  राजीव जैन, रूपचंद जैन उपस्थित रहे।

मंडी में सुरक्षागार्ड बन गया ठेकेदार
गल्ला व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नवीन कृषि उत्पादन मंडी में ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था को उप निदेशक के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विभागीय मिलीभगत से महरौनी के एक कर्मचारी को सफाई का ठेका दे दिया गया है, जिससे एक माह में एक बार सफाई हो रही है। साफ-सफाई के संबंध में मंडी सचिव को कई बार बताया गया, लेकिन इसमें सुधार नहीं हुआ।

मंडी में सुविधाओं का हाल-बेहाल
नवीन कृषि उत्पादन मंडी में सुविधाओं के हाल-बेहाल हैं। मंडी परिसर में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। बिजली जाने के दौरान जनरेटर चलाने की व्यवस्था है। व्यापारियों ने उप निदेशक मंडी के सामने आरोप लगाया कि कागजों में तो जनरेटर चलाया जाता है, लेकिन हालात यह हैं कि बिजली जाते ही अंधेरा पसर जाता है। मंडी में किसानों की नीलामी के चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा रहता है।


अफसरों को नीलामी कराने के लिए मौके पर जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही लाखों की लागत से बनी पानी की टंकियां शोपीस भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed