फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गुरयाना में आवारा कुतों का आतंक, दो मासूमों को काटा

गुरयाना में आवारा कुतों का आतंक, दो मासूमों को काटा

Tue, 07 May 2019 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुरयाना में आवारा कुतों का आतंक, दो मासूमों को काटा
गुरयाना में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूमों को काटा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गुरयाना में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। सोमवार को एक साथ दो मासूमों को काटकर लहूलुहान कर दिया। जिस पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उनका इलाज कराया। पिछले एक सप्ताह में आवारा कुत्तों ने कई मासूमों को काटकर घायल किया है। इससे क्षेत्र में उनका भय बना हुआ है।
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरयाना निवासी पांच वर्षीय संस्कार व तीन वर्षीय कान्हा सोमवार को गांव की गलियों में खेल रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और दोनों के पैरों में काटकर लहुलुहान कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों व परिजनों ने किसी प्रकार कुत्ते को वहां से भगाया और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों का इलाज किया। संस्कार के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में करीब एक सप्ताह से कुत्तों का आतंक बना हुआ है। इससे पहले भी करीब पांच बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन



डेढ़ माह पहले भी आधा दर्जन पशुओं की कुत्तों की काटने से हुई थी मौत
ललितपुर। गुरयाना में डेढ़ माह पूर्व भी दो कुत्ते पागल हो गए थे और करीब आधा दर्जन पशुओं व भैंस के बछड़ों को काट लिया था, जिसके चलते उक्त सभी पशुओं की मौत हो गई थी। जबकि उसी दौरान उन कुत्तों ने एक महिला व एक पुरुष को भी काटकर घायल कर दिया था। उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, परेशान ग्रामीणों ने किसी प्रकार उन पागल कुत्तों को गांव से खदेड़कर निकाल दिया है। इसके बाद अब गांव में फिर से एक और कुत्ता पागल हो गया है, जिसने गांव में आतंक मचा रखा है। सोमवार को दो मासूमों को काटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में 600 मरीजों को लग चुके 1800 एंटीरेबीज के इंजेक्शन
जिला अस्पताल में एक दिन में लगभग बीस ऐसे मरीज पहुंचते हैं, जो कुत्तों या अन्य जानवरों के काटने से घायल हो जाते हैं। पिछले तीन महीने में जिला चिकित्सालय में 600 मरीजों को एंटीरेबीज के लगभग 1800 इंजेक्शन लग चुके हैं। जिले में हर दिन कुत्तों व अन्य जानवरों के काटने से कई लोग घायल हो जाते हैं। एक मरीज को जानवरों के काटने से तीन इंजेक्शन लगाए जाते हैं।



कुत्तों के काटने पर तत्काल एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। यह बीमारी जानवरों के काटने पर 10-15 दिन या फिर 10 से 15 साल बाद भी हो जाती है, जो सौ फीसदी जानलेवा होती है। इसका इलाज एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाना ही है।
डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed