{"_id":"5cc4b068bdec22074d53a5c0","slug":"11556394088-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए आई दस कंपनी, एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए आई दस कंपनी, एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के लिए आई फोर्स की 10 कंपनी
ललितपुर। जनपद में लोकसभा का चुनाव चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। इसके मद्देनजर जिला में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और अराजक तत्वों से निपटने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर 10 कंपनी और एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स आ गई है। फोर्स के ठहरने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन द्वारा इंतजाम किए गए हैं।
लोकसभा जनपद में दस कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स आ चुकी है। इसमें सीआईएसएफ की एक कंपनी और एक प्लाटून, एसएसबी की चार कंपनी, यूपीएसएपी की एक कंपनी, एसएपी उत्तराखंड की तीन कंपनियां और एसएपी उड़ीसा की एक कंपनी शामिल है। इस प्रकार कुल दस कंपनी एक प्लाटून अर्धसैनिक बल चुनाव के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर तय किए गए मतदान केंद्रों व सीमा पर तैनात रहेंगे। चंदौली से 11 एसआई, 72 हेड कांस्टेबल व 141 कांस्टेबल आए हैं। इस प्रकार चंदौली से कुल 259 पुलिस जवान आए हैं। महाराजगंज से कुल 526 पुलिस जवान आए हैं, जिनमें दस एसआई, 516 कांस्टेबल, गाजीपुर से 1052 पुलिस जवानों में 45 एसआई, 51 हेड कांस्टेबल और 956 कांस्टेबल बुलाए गए हैं। ईओडब्ल्यू के 61 पुलिस जवानों में 11 एसआई, 35 हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल आए हैं। सीबीसीआईडी के 43 जवानों में 17 एसआई और 26 कांस्टेबल, बिजिलैंस के 31 जवानों में 19 एसआई और 17 कांस्टेबल आए हैं। जबकि, 2848 होमगार्ड और साठ अतिरिक्त होमगार्ड भी चुनाव के लिए आ चुके हैं।