फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए किया प्रदर्शन

रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए किया प्रदर्शन
रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन


ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा देवगढ़ ओवरब्रिज निर्माण के लिए रविवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। बुविसे द्वारा शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार और रेल रोका आंदोलन करने की चेतावनी दी है। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर शहर के मुहल्ला नेहरू नगर, जुगपुरा के अलावा करीब पांच दर्जन गांव बसे हैं। जिस पर इस रेलवे क्रॉसिंग से हर रोज शहरी क्षेत्र के अलावा उक्त गांव व मुहल्लों के हजारों वाहनों का निकलना होता है। जबकि इसी रोड पर कई विद्यालय भी संचालित हैं, जिसके चलते हर रोज विद्यालयी बच्चों को भी रेलवे क्रॉसिंग से ही निकलना होता है। लेकिन यह देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग करीब 16 से 17 घंटे तक अलग-अलग समय में बंद बना रहता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों और इमरजेंसी सेवा के वाहनों को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार दो पहिया वाहन चालक एवं पैदल लोग गेट बंद होने के बाद भी क्रॉसिंग पार कर जाते हैं, जिससे यहां कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। गत रोज एक व्यक्ति यहां रेलवे गेट पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जनपद में यहां देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग विभिन्न संगठनों व आम जनपदवासियों द्वारा की जा रही है। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा देवगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन कर देवगढ़ रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की। यहां वक्ताओं ने कहा कि देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत हो जाने क बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रेल प्रशासन को चेताया कि क्षेत्र की जनता की सहनशीलता की परीक्षा न ली जाए। अब ज्यादा उपेक्षा, अपमान से जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोई वृहद जनआंदोलन से उसके पूर्व ही रेलवे शासन व प्रदेश शासन समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण युद्घ स्तर पर आरंभ कराएं। अन्यथा की स्थिति में रेल रोको आंदोलन, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार आदि संघर्षरुपी आंदोलन करना पड़ सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर रेलवे प्रशासन को अपनी आवाज पहुंचायी। इस मौके पर राजमल जैन बरया, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, भगवत दयाल वर्मा, कदीर खां, गफूर खां, पुष्पेंद्र, रवि रैकवार, संतोष चंदेल, दीपक साहू, भानू वर्मा, बृजेंद्र पाराशर, नंदराम कुशवाहा, खुशाल बरार, मुन्ना त्यागी, ग्यासी कुशवाहा, मिलन, अमित जैन, पुष्पेंद्र शर्मा, देेवेंद्र कुुमार सोनी, धर्मेंद्र तिवारी, सुभाष चंद जैन, राकेश यादव, उदय सिंह यादव, प्रदीप पंडित, आनंद सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed