{"_id":"65e8c5771fd53ac2e7039104","slug":"1154-high-school-and-intermediate-candidates-left-their-papers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111432-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईस्कूल और इंटर के 1154 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईस्कूल और इंटर के 1154 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों का पेपर हुआ। कुल 22,524 में से 21,370 परीक्षार्थी उपस्थित और 1154 अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
सुबह की पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय का पेपर 50 केंद्रों पर आयोजित हुआ। पंजीकृत 19646 के सापेक्ष 18604 परीक्षार्थी उपस्थित और 1042 अनुपस्थित रहे। पांच केंद्रों पर सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट का परिधान रचना एवं सज्जा, स्वास्थ्य कार्मिक, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, रंगीन फोटोग्राफी, आशुलिपि एवं टंकण का पेपर हुआ। पंजीकृत 341 के सापेक्ष 332 उपस्थित और नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का इतिहास का पेपर 39 केंद्रों पर हुआ। इसमें पंजीकृत 1983 में से 1898 परीक्षार्थी शामिल हुए और 85 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने इतिहास का पेपर सरल और कोर्स से ही प्रश्न आने की बात कही। वहीं नौ केंद्र पर इंटर का कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र कृषि भाग-1 का पेपर हुआ, इसमें 291 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 282 परीक्षा में शामिल और नौ अनुपस्थित रहे। नौ केंद्र पर इंटर का कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्नपत्र कृषि भाग-2 की परीक्षा हुई। 263 के सापेक्ष 254 परीक्षार्थी उपस्थित और नौ ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा की निगरानी की गई। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा का जायजा लेते रहे।
-- -- -- -- -- --
फोटो-03
चित्रकला का पेपर देने वाले छात्र अंशुल ने बताया कि पेपर काफी सरल आया था। रंग और ब्रश के आकार जैसे सवाल पूछे गए। पेपर अच्छा गया।
-- -- -- -
फोटो-04
कक्षा 10वीं के छात्र दीपू ने बताया कि पेंसिल से खींची गई रेखा जैसे सरल प्रश्न पेपर में आए थे। इसके साथ अन्य प्रश्न भी काफी आसान थे।
-- -- -- -
फोटो-05
कक्षा 10वीं के छात्र अर्जुन ने बताया कि कुछ प्रश्न कठिन थे, जैसे संपूर्ण कोण की माप और प्राकृतिक दृश्य का चित्रण पेस्टल रंग से बनाने में समय लगा। लेकिन सभी प्रश्न हल किए।
-- -- --
फोटो-06
कक्षा 10वीं के छात्र शिव साहू ने बताया कि समबाहु त्रिभुज, हल्की रेखा खींचने के लिए किस नंबर की पेंसिल का प्रयोग सहित अन्य बहुविकल्पीय सवाल आए थे।
-- -- -- -- -
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का पेपर शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक