फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गड्ढों में गायब हो गई शहर की सडकें

गड्ढों में गायब हो गई शहर की सडकें

Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में गायब हो गई शहर की सडकें
बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की बिगाड़ी सूरत
विज्ञापन

- जलभराव से जगह-जगह हो गए गड्ढे
- छोटे वाहन चालकों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी। जलभराव होने से सड़कों पर गड्ढे हो गए। गड्ढों में बरसात का पानी भरे होने से छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन दिनों मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। जिसका असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। पिछले तीन चार दिनों से जनपद में हो रही बरसात से शहर की कई सड़कों की सूरत बदल दी। पुराने सदर कांटे की सड़क में जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से बीएसए कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व सीधा चले जाने पर हाइवे को जोड़ता है। पानी की बड़ी टंकी से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे नजर आने लगे हैं। इस मार्ग पर कई सरकारी कार्यालय के साथ बस स्टैंड, नर्सिंग होम हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं की आवाजाही रहती है। नदीपार से नेहरू महाविद्यालय जाने वाले मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। सिद्दन मार्ग में भी जगह-जगह गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। बस स्टैंड के पीछे पिसनारी की ओर जाने वाले मार्ग व डायट की ओर जाने वाले मार्ग में गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। गोविंद सागर बांध की सड़क पर गड्ढे होने से वाहन हिचकोले खाने को विवश हैं। कमोवेश यही स्थिति इलाइट मार्ग, रामनगर मार्ग, डोडाघाट मार्ग, खिरकापुरा से पनारी मार्ग की है। शहर की सड़के खस्ताहाल होने से बाइक सहित छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पुलिया की नहीं कोई सुध लेने वाला
वार्ड नंबर एक सिद्दन की पुलिया करीब एक साल क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। आज भी दुपहिया वाहन व राहगीर इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं, ऐसे में हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रखे जाएंगे कई सड़कों के प्रस्ताव
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए पालिका की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। गड्ढों को पाटने के साथ कई नई सड़कों के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाए जाएंगे।
रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed