{"_id":"5b6b51114f1c1b764d8b741b","slug":"11533759761-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं, दो दर्जन गांवों में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं, दो दर्जन गांवों में पसरा अंधेरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 गांवों में पसरा अंधेरा, स्टोर में नहीं ट्रांसफार्मर
- एक माह में फुंक गए अलग-अलग क्षमता के 160 ट्रांसफार्मर
- मेंटीनेंस की वजह से आई समस्या, 24 की लगी डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जुलाई माह में जनपद में अच्छी बारिश तो नहीं हो सकी, लेकिन हल्की बारिश व मेंटीनेंस की कमी ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में रखे करीब डेढ़ सौ से अधिक ट्रांसफार्मर खराब कर दिए हैं। अभी भी यह स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में विभाग के स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण 24 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। अधिकारियों ने गांवों को रोशन करने के लिए 24 ट्रांसफार्मरों की डिमांड झांसी व आगरा के अधिकारियों के पास भेजी है।
विद्युत विभाग द्वारा जिले को रोशन करने के लिए गली, मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर कई क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे है। जिनसे घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया जाता है, लेकिन वर्तमान में विभाग का स्टोर ट्रांसफार्मरों की कमी से जूझ रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंके होने से कई दिनों से उन क्षेत्रों में ग्रामीणों को रात-रात भर अंधेरे में रहकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या के बाद भी विभाग में कोई सुनवाई नहीं है। जिले के महरौनी कस्बे में मंडी रोड पर 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर दो दिन से खराब पड़े हैं, जिनके झांसी से आने का आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं ग्राम नैनवारा, गुढ़ा, सिंगेपुर, खुशीपुरा, धौर्रा में भी 100-100 केवीए के कुल पांच ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम रीछपुरा, पटउआ, सिलगन, पाली, पीडार, चिरौल के पास बानपुर, मदनपुर व नदनवारा में भी कुल 25 केवीए के कुल आठ ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। जबकि ग्राम अंडेला, सासेर, पूराकलां, बहोरी, दावनी, झरावटा, टीकरा, सैदपुर, ककरुआ व दावनी में भी 10 केवीए के कुल नौ ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इनकी शिकायत को स्थानीय स्तर से विद्युत स्टोर तक पहुंचाई गई है। जबकि आगरा के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी ट्रांसफार्मर की शिकायतों के क्रम में ग्राम धनगौल व ऐरा में 25 केवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर खराब होना बताया गया है। इस प्रकार विद्युत स्टोर में कुल 400 केवीए के दो, दस केवीए के नौ ट्रांसफार्मर, सौ केवीए के छह व 25 केवीए क नौ ट्रांसफार्मर मंगाए जाने की डिमांड उच्चाधिकारियों को लगाई है। विगत जुलाई माह में ट्रांसफार्मरों की स्थिति का आकलन किया जाए तो पूरे जनपद में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 160 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो हुए हैं। जिनका कारण बारिश की बूंदें पड़ने या फिर मेंटीनेंस की कमी रहा है। इस आंकलन के अनुसार जिले में गत जुलाई माह में 10 केवीए सिंगल फेस के कुल 55 ट्रांसफार्मर, 16 कवेेए सिंगल फेस का एक, 25 केवीए के कुल 49 ट्रांसफार्मर, 63 केवीए के 24 ट्रांसफार्मर, 100 केवीए के 19 ट्रांसफार्मर, 250 केवीए के नौ और चार सौ केवीए के तीन ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।
---बॉक्स---
खराब होने पर मुफ्त में बदले जाते हैं ट्रांसफार्मर
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में विद्युत स्टोर के माध्यम से मुफ्त मेंबदले जाते हैं। इसके लिए विद्युत स्टोर से वाहन व्यवस्था भी की गई है, जो उक्त ट्रांसफार्मरों को विद्युत स्टोर से उस स्थान तक ले जाते हैं और ट्रांसफार्मर को उतारने और चढ़ाने का कार्य किया जाता है। इसके बाद ट्रांसफार्मर से कनेक्शन का जिम्मा उस क्षेत्र के लाइनमैन का होता है। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ही धनराशि इकट्ठा की जाती है, जो उस क्षेत्र के विद्युत विभाग से जुड़े लोगों की जेब गरम करता है, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत स्टोर में या फिर विद्युत विभाग में कोई भी रुपये नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
---बॉक्स---
अधिकारियों या फिर टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में लोग उस क्षेत्र के विद्युत अधिकारियों अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी व अधिशासी अभियंता से शिकायत की जा सकती है। जबकि आगरा स्तर पर उपभोक्ता ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत 1912 टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं, ताकि समय पर ट्रांसफार्मर बदला जा सके।
विद्युत स्टोर में करीब 24 से अधिक ट्रांसफार्मरों के खराब होने की जानकारी है जिसकी डिमांड लगा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए वाहन व्यवस्था स्टोर विभाग की ओर से होती है और स्टोर में लगे वाहनों से ही उस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पहुंचाने का कार्य किया जाता है, जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कोई ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई शुल्क की मांग करता है तो किसी प्रकार की राशि किसी भी व्यक्ति को उपभोक्ता ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर न दें। विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर तत्काल उस क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा।
नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता विद्युत स्टोर।