फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अनपढ़ होना है अभिशाप-अब न रहेंगे अंगूठा छाप

अनपढ़ होना है अभिशाप-अब न रहेंगे अंगूठा छाप

Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अनपढ़ होना है अभिशाप-अब न रहेंगे अंगूठा छाप
अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप
विज्ञापन

नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रैली निकालकर बताया शिक्षा का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
विकासखंड बार के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुलावन के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने गांव में स्कूल चलों अभियान रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया कि अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें और 06 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाएं। यह जागरूकता रेली विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों के सहयोग से निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय से हुआ जो पूरे गांव में घूमी और बच्चों ने जन जागरूकता वाले नारे जैसे आधी रोटी खायेंगे-स्कूल जरूर जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओं-स्कूल चलकर नाम लिखाओं, मिड-डे मील हम खाएंगे-स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी लिखी लड़की-रोशनी घर की, अनपढ़ होना है। अभिशाप-अब न रहेंगे अंगूठा छाप आदि प्रेरणादायक नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नारे लगाने वालों में मुख्य रूप से छात्र राजेंद्र कृपाल चंदेल, गुलशन झान, रितिक राजा आदि ने नारे लगाए। स्कूल चलों अभियान रैली का संचालन सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा व अरविंद पंथ ने संयुक्त रूप से किया। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंची वहां पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवानदास विश्वकर्मा ने बच्चों से कहा कि जो बच्चें प्रतिदिन विद्यालय आते हैं वह पढ़ाई में सबसे आगे रहतें हैं, इसलिए सभी बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आएं। यहीं उद्देश्य इस स्कूल चलों अभियान रैली का है। इस दौरान मुख्य रूप से पुष्पेंद्र जैन, वीर सिंह कुशवाहा, राजेश पटैरिया, समर सराफ, यशोदा कुशवाहा, सुनीता विश्वकर्मा, नरेश चौबे मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed