{"_id":"5a5a66014f1c1bad3f8b4b9d","slug":"11515873793-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्या: अधूरे विकास की कहानी बयां करता तालाबपुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्या: अधूरे विकास की कहानी बयां करता तालाबपुरा
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कें कच्ची, नालियां अस्त-व्यस्त
ललितपुर। वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय अधूरे विकास की कहानी ब्यां कर रहा है। यहां बनी विदुआ कालोनी भी अविकसित है, जिसमें अधिकांश सड़कें कच्ची हैं तो नालियां भी अस्त-व्यस्त पड़ी हैं। कई खाली प्लॉटों में गंदे पानी का जमाव हो रहा है, तो कई जगहों पर उपले पाथे जा रहे हैं। यही नहीं, मार्ग प्रकाश व्यवस्था भी लचर नजर आ रही है।
वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय में श्मशान घाट के लिए 26 लाख रुपये का टेंडर हो गया था, लेकिन इसकी ईट नहीं रखी जा सकी है। कई जगहों पर चैंबर के अभाव में नाली से गंदे पानी की सही तरीके से निकासी संभव नहीं हो पा रही है। लागौन वालों के मकान से नदी तक नाला अधूरा पड़ा है। जिस वजह से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। सीतापाठ के पास केबिल क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों को अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
घटिया पाइप लाइन से जलापूर्ति होती बाधित
कालोनी में घटिया स्तर की पाइप लाइन बिछाई गई है। जिस कारण उसमें आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है। वहीं, नालियों की साफ-सफाई का बुरा हाल है। सफाई कर्मी सड़कों पर झाड़ लगाकर चले जाते हैं लेकिन नालियों की सफाई को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताराचंद्र जैन
खेलकूद के मैदान में जमा है गंदा पानी
कालोनी में खेलकूद के लिए मैदान आवंटित किया गया है लेकिन उसमें गंदे पानी का भराव हो रहा है। जिस कारण बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं। यह हाल कालोनी के कई हिस्सों में है जहां गंदे पानी का जमाव हो रहा है। इसके अलावा साफ-सफाई का भी बुरा हाल है।
शांति शर्मा
उपेक्षा का शिकार विदुआ कालोनी
विदुआ कालोनी में आलीशान मकान बने हुए हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम नहीं हो पाया है। कालोनी की अधिकतर सड़कें कच्ची हैं तो नालियों की दशा भी ठीक नहीं है। कई जगहों पर नाली क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। वहीं, खाली प्लॉट में जल भराव समस्या बनी हुई है।
अंशुल जैन
सड़क व नाली की दशा खराब
वार्ड की अधिकांश सड़कें व नाली खस्ताहाल अवस्था में हैं। सीतापाठ बस्ती व विदुआ कालोनी में अभी भी कच्चे मार्ग बने हुए हैं। जिस कारण साफ-सफाई सुदृढ़ नहीं रह पा रही है। इसके अलावा श्मशानघाट की समस्या भी बनी हुई है। जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
रामसेवक साहू
सड़क व नाली निर्माण के रखे हैं प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क व नाली के निर्माण के प्रस्ताव रखे हैं। इसके अलावा मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।
गीता यादव, सभासद, वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय