फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाली पेज

पाली पेज

Tue, 13 Jun 2017 02:52 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
पाली पेज

विज्ञापन
सचिवालय और सामुदायिक भवन पर कब्जा

बमराना (ललितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बमराना में लगभग दस वर्ष पूर्व लाखों रुपयों की लागत से बना ग्रामसभा का सामुदायिक भवन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर बकरियां बांधी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की उदासीनता के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बमराना में लगभग दस वर्ष पूर्व शासन द्वारा ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। गांव के ही लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर कारोबार फैला लिया है। यह सिलसिला कुछ सालों से जारी है। सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता के कारण लाखों रुपये से बनी सरकारी इमारत की ऐसी स्थिति हो गई है कि भवन के सामने से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बमराना गोविन्दा ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम लेखपाल व थानाध्यक्ष को दी, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक यह मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय पर अतिक्रमण
ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम बमराना में लगभग दस वर्ष पूर्व लाखों रुपयों की लागत से बना ग्राम पंचायत सचिवालय पर गांव का एक परिवार अवैध कब्जा किए है। इसमें गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं और यहां जानवर भी बांधे जाते हैं। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराने की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी ना तो यह कब्जा मुक्त हुआ और न ही अभी तक कोई अधिकारी जांच के लिए गया। ऐसे में योगी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस मामले में उपजिलाधिकारी पाली हरिओम शर्मा ने कहा कि वह बीडीओ मड़ावरा से जानकारी लेंगे ओर जांच कराएंगे।
-------------------------




फोटो- 14
सड़क अधूरी छोड़ी, गिट्टी और धूल से परेशानी बढ़ी
- मलऊआ से गुरयाना की सड़क बदहाल
- ग्रामीणों ने काम जल्द कराने की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। मलऊआ से गुरयाना और जामनीबांध तक लगभग दो किलोमीटर सड़क डोंगरा दिगवार के बीच करीब दस मीटर अधूरी छोड़ देने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क को गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा कराने की मांग की है।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क के गड्ढों में गिट्टी-मोरंग का कोट डालकर छोड़ दिया गया है। मुख्य मार्ग होने के चलते दिन रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में सड़क से गिट्टी के साथ उड़ रही धूल राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। कई वर्षों बाद सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। लेकिन, ठेकेदार की मनमानी के चलते धीमी गति से काम हो रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मलऊआ से गुरयाना तक सड़क निर्माण की मांग की है
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामसूरत ने बताया कि शासन स्तर से पूरा बजट न मिलने से काम पूरा नहीं हो पाया है। जैसे ही बजट का आवंटन किया जाएगा काम पूरा करवाया जाएगा।





करंट से भैंस की मौत
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। देवरी जामनीबांध रैंप के पास निकली हाईटेंशन लाइन से करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई। देवरी निवासी हल्के पुत्र दौलत पटेल ने बताया कि सोमवार को सुबह भैंस घर से निकाली और जामनीबांध रैंप के पास पहुंची तो तार में करंट दौड़ने से भैंस तार में चिपक कर मर गई। लोगों ने बताया कि तार के ऊपर इंशुलेटर न होने की वजह से करंट खंभे में दौड़ गया, इससे भैंस की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों को डर है कि कहीं कोई आदमी चपेट में न आ जाए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से राहत राशि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed