फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कोई चिकित्सक तो कोई बनना चाहता इंजीनियर

कोई चिकित्सक तो कोई बनना चाहता इंजीनियर

Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कोई चिकित्सक तो कोई बनना चाहता इंजीनियर
कोई चिकित्सक तो कोई बनना चाहता इंजीनियर
विज्ञापन


एसडीएस कान्वेंट स्कूल में 10 वी की छात्रा स्नेहा जैन ने 95.33 अंक अर्जित कर कॉलेज व जिला टॉप किया है। उसके पिता किराना व्यवसायी धर्मेंद्र जैन का कहना है कि वह चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। नीट की कोचिंग के लिए कोटा चली गई है। हाईस्कूल में बेहतर अंक पाने के लिए पांच घंटे तक पढ़ाई की है। उसने हाईस्कूल में मिले अंक पर संतोष जाहिर किया है। राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। क्रिकेट देखना व संगीत सुनना पसंद है। कंप्यूटर, बायोलाजी, गणित विषय उन्हें बेहद पसंद हैं।
------
बनना चाहतीं हैं इंजीनियर
महरौनी। संत लारेंस स्कूल की 10 वीं की छात्रा चारू साहू निवासी सैदपुर ने बताया कि वह इंजीनियरिंग आईआईटी से करना चाहती है। इसके लिए कोटा से कोचिंग करने का मन बना लिया है। मुझे जो कामयाबी मिली है, उसका श्रेय मेरे बड़े भाई, मां, पिता व अध्यापको को जाता है। मेरे भाई निशान्त साहू इंजीनियरिंग बेंगलोर तमिलनाडु से कर रहे हैं। पिता गल्ले का कारोबार करते है। उसने 600 में 572 अंक प्राप्त कर विद्यालय व जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

------
बनना चाहता इंजीनियर
एसडीएस कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत 12 वीं के छात्र अनिकेत आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है। इसके लिए कोटा से कोचिंग करने की तैयारी है। भौतिक व गणित पसंदीदा विषय हैं। क्रिकेट खेलना व देखना दोनों ही पसंद हैं। राजनीति में कोई रूचि नहीं है। उसने निर्माण कार्यो में चल रहे कमीशन के खेल पर नाराजगी प्रकट करते हुए इसे बंद करने पर जोर दिया है। मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। पिता जसवंत सिंह लेखपाल का कहना है कि लड़के ने इंजीनियरिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। विश्वास है कि उसे जरूर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed