{"_id":"5c86c55bbdec22145f538747","slug":"111552336219-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में 1056 मतदान स्थल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में 1056 मतदान स्थल बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में 1056 मतदान स्थल बनेंगे
ललितपुर। झांसी-ललितपुर लोकसभा चुनाव में दोनों जिलों की पांच विधानसभा के मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। जिले की दो विधानसभा सीटों पर 1056 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में दो विधानसभा क्षेत्र ललितपुर व महरौनी हैं, बाकी तीन विधानसभा क्षेत्र झांसी, बबीना और मऊरानीपुर झांसी जिला के अंतर्गत आते हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता 891678 हैं। इसमें से ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 455584 और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 426094 मतदाता हैं। नए मतदाता बनाने का काम तेजी से चल रहा है, 31 जनवरी से अब तक ललितपुर और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 18 साल से अधिक उम्र के नौ हजार से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं। यह अभियान लगातार चल रहा है और 15 मार्च तक चलेगा। लेकिन, यदि कोई मतदाता इसके बाद भी अपना नाम सूची में जुड़वाना चाहता है तो मतदान के एक सप्ताह पहले तक वह मतदान करने के लिए अपना नाम जुड़वा सकता है।
उधर, लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में 1056 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें से ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 534 मतदान स्थल और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 522 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जबकि दोनों विधानसभा क्षेत्र में 742 मतदान केंद्र हैं। जिले में मतदान स्थलों के आधार पर ही 1056 बूथ लेबल आफीसर तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति यदि मतदाता नहीं है और वोटर बनना चाहता है तो क्षेत्र के बूथ लेबल आफीसर से संपर्क कर फार्म भर सकता है। यदि आपका बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो सुपरवाइजर की मदद ले सकते हैं, क्योंकि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 106 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ सहायक आरके पाल ने बताया कि 15 मार्च तक मतदाता बनने का अभियान चल रहा है, जो भी अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वह फार्म भरकर बीएलओ को दे सकते हैं।