{"_id":"5c857495bdec221420473999","slug":"111552250005-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के खुलेंगे लाखों रुपये के टेंडर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के खुलेंगे लाखों रुपये के टेंडर आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के खुलेंगे लाखों रुपये के टेंडर आज
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा 14 वें वित्त और राज्य वित्त आयोग व पालिका निधि से कराए जा रहे लाखों रुपये के टेंडर पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का असर नहीं पड़ेगा। पूर्व निर्धारित तिथि पर ही टेंडर खोले जाएंगे।
नगर पालिका परिषद ने सड़क व नाली निर्माण के लाखों रुपये के टेंडर निकाले हैं। जिन्हें 11 मार्च को दिन में तीन बजे खोला जाना है। रविवार को लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषणा होने के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके मद्देनजर ठेकेदारों में टेंडर खोलने को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी लेकिन पालिका के ईओ ने टेंडर रुकने की संभावना को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पूर्व निर्धारित तिथि पर ही टेंडर खोले जाएंगे। इस दौरान चयनित ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी नहीं किया जाएगा।
बता दें कि नगर पालिका परिषद ने 28 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से गोविंद नगर में रामलीला मैदान के सामने रफीक के मकान के सामने से सलीम के मकान होते हुए मिलन रोड पुलिया तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, कटरा बाजार में इदरीश राइन की दुकान से देवेंद्र स्पीकर की दुकान तक, महावीर प्याऊ के पास सीसी सड़क व नाली मरम्मत, मोदी बर्तन वालों की दुकान से आरके कैमरा वाले, जमौरिया ज्वैलर्स, राधे ज्वैलर्स होते हुए नीम के पेड़ तक सीसी सड़क व नाली मरम्मत, सदनशाह में केके नर्सिग होम से कोत्सुभ चौबे के मकान की चहारदीवारी तक सीसी रोड व नाली मरम्मत शामिल है।
विज्ञापन
जो टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चुनाव आदर्श आचार संहिता के दौरान उन्हें खोलने में कोई आपत्ति नहीं है। उनके वर्क आर्डर जारी नहीं किए जाएंगे।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी