फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दीपावली पर भरपूर बिजली के लिए दिन भर चला मेंटीनेंस

दीपावली पर भरपूर बिजली के लिए दिन भर चला मेंटीनेंस

Mon, 05 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर भरपूर बिजली के लिए दिन भर चला मेंटीनेंस
दीपावली पर भरपूर बिजली के लिए दिन भर चला मेंटीनेंस
विज्ञापन

अलग-अलग समय पर होती रही फीडरों की बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलती रहे, इसके लिए रविवार को दिन भर शहर के मुख्य फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य चलता रहा है। घंटाघर, आजादचौक, सदनशाह और सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की केबलों के साथ ही अन्य जरूरी सामग्री को बदला गया।
विद्युत विभाग द्वारा इस बार दीपावली पर्व के दिनों में उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली देने के लिए रविवार को विद्युत ट्रांसफार्मर और केबलों का मेंटीनेंस का कार्य कराया गया। इसके लिए विभाग अधिकारियों द्वारा इसकी योजना बनाई गई और विद्युत कर्मचारियों के माध्यम से ट्रांसफार्मर के जरूरी सामान बदले गए। वहीं, कई जगहों पर विद्युत लाइनेें व ट्रांसफार्मर के पास से निकले पेड़ों की छंटाई का कार्य भी किया गया। घंटाघर फीडर के अंतर्गत स्थानीय घंटाघर के पास प्रधान डाकघर के सामने रखे 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों की एलटी केबलें बदली गईं, जबकि इसमें पुराने हो चुके जरूरी सामान, जो खराब हो सकते थे, उन्हें निकालकर दूसरे सामान बदले गए। इसके तहत ट्रांसफार्मरों की लग, स्टड, वुसिंग रॉड समेत करीब इसकी दो सौ मीटर केबल बदली गई। वहीं, फीडर नंबर पांच के अंतर्गत वर्णी चौराहा पर स्थापित एक चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर भी बदला गया। इसके साथ ही अभिलाषा पेट्रोल पंप व सदनशाह के पास 400 केवीए और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर लगने वाले पेड़ों की छंटाई का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी के पास धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर
राजकीय महाविद्यालय के आगे कांशीराम कालोनी के पास रखा एक ट्रांसफार्मर में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई और इससे कई फुट ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को मोबाइल से इसकी जानकारी दी और बजरी व पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड भी करीब मौके पर गई और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया और यहां की बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही। देर शाम को ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed