फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

-प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Mon, 10 Sep 2018 04:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का वीरांगना प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व होता है। इस दौरान सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष युदवंश ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला संयोजक रत्नेश तिवारी ने मुख्य अतिथि को ललितपुर के गौरव का परिचय कराया। इसके बाद सैडो ग्रु्प व नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं आत्मरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बहिनों से राखी बंधवाई गई। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत महत्व होता है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासन का पर्याय रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है, इसमें कार्यकर्ता सदैव अनुशासित रहता है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसी अभियान के तहत आज युवा मोर्चा द्वारा वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत यह कार्यक्रम ललितपुर जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हो रहा है। उन्होंने माताओं, बहिनों से आह्वान किया कि यदि उनके बच्चे या भाई किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हों तो ये भाजपा जैसे सांस्कारिक राजनीतिक पार्टी से जुड़ें। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। इनमें डायल 100,1090, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एंटी रोमियो स्क्वाड, महारानी लक्ष्मीबाई आत्मनिर्भर योजना आदि की जानकारी दी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के प्रथम नगर आगमन पर शहर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिले की सीमा में प्रारंभ होते ही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का हुजूम झरर घाट पर अपने अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद विभिन्न स्थलों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर सीमा प्रारंभ होते ही जिला संयोजक रत्नेश तिवारी और अन्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बाईपास तिराहा, इलाइट चैराहा, मंडी गेट, जेल चैराहा, सदर कांटा, नझाई बाजार,तुवन चैराहा पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत विभिन्न कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया, सूरज सोमवंशी, प्रदेश मंत्री प्रशांत द्विवेदी, प्रमोद विश्वकर्मा, विकास बाबा, प्रदेश मीडिया संयोजक अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, जिला अध्यक्ष रमेश लोधी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्य मन्त्री मनोहर पंथ, जिला संयोजक रत्नेश तिवारी, दीपक पराशर, रूपेश साहू, नीतेश संज्ञा, दीपक वैद्य, ध्रुव राजा, राहुल चौबे, सक्षम अग्रवाल, श्रेयश ड्योडिया, रवि मिश्रा, अनुज किलेदार, मनीष रावत, अरस्तु उपाध्याय, आनन्द देवलिया, इन्द्रेश तिवारी, आशीष तिवारी, सुरेश टोंटे, किरण सेन, राखी ताम्रकार आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश कौंतेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed