फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दूसरों की उन्नति देखकर ईर्ष्या न करें: आचार्य ज्ञानसागर

दूसरों की उन्नति देखकर ईर्ष्या न करें: आचार्य ज्ञानसागर

Fri, 27 Apr 2018 03:40 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
दूसरों की उन्नति देखकर ईर्ष्या न करें: आचार्य ज्ञानसागर
दूसरों की उन्नति देखकर ईर्ष्या न करें: आचार्य ज्ञानसागर
विज्ञापन

आचार्य ज्ञानसागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल में संत आचार्य ज्ञानसागर महाराज ने बृहस्पतिवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समाज की कि लोग किसी के दु:ख को देखकर तो बहुत दुखी होते हैं और सहानुभूति जताते हैं लेकिन किसी की खुशी को देखकर खुश नहीं होते है। किसी की उन्नति से किसी के गुणों से जलते हैं और दुखी होते हैं और पूरा प्रयास करते हैं कि सामने वाले का बुरा हो। उन्होंने सभी को इससे बचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हम यह मानें कि जैसे मेरा अस्तित्व है, वैसे ही सब का है। जैसे मुझे सुख प्रिय है, वैसे ही सबको प्रिय है। हर किसी को अपना जीवन प्रिय है इसलिए मुझे सबके साथ वही व्यवहार करना चाहिए जो हम अपने लिए चाहते हैं। आचार्यश्री ने आगे कहा कि जीवन, धर्म और दर्शन के शब्द-संसार में सेवा ऐसा शब्द है जो उदात्त भावों का ज्ञापक है। यह प्राणिमात्र से संबंधित अपनत्व का सारगर्भित सूत्र है। मनुष्य को महान बनाने वाले रचनात्मक धर्म का पावन रूप है। तुम्हारे पास जितना है उसमें ही संतुष्ट रहो। ईर्ष्या करने के बजाय सामने वाले इंसान के गुणों को अपनाएं और जीवन में उनसे कुछ सीखें और लाभ लें। विचारों की दिशा को सकारात्मक सोच की और मोड़ दीजिए जब विचारों की दिशा ही बदल जाएगी तब अपने आप नकारात्मकता आपसे दूर होते जाएगी और जब मन में अच्छी बातें आती है, तब हमें वो बातें सुकून ही देती है न की ग्लानि या जलन। इससे पूर्व धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर आगरा, दिल्ली से भक्तों, जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया और अन्य अतिथियों, विद्वतजनों और श्रेष्ठिजनों द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी और आचार्य श्री सुमतिसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सभा में श्रेष्ठी शांतिलाल जैन मुरैना, जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडै़या, प्रबंधकद्वय मोदी पंकज पार्षद, राजेंद्र लल्लू थनवारा, ज्ञानचंद्र इमलिया, शीलचंद्र अनौरा, उपाध्यक्ष मीना इमलिया, ज्ञानचन्द्र इमलिया, डॉ. सुनील संचय, अक्षय अलया, अभिषेक अनौरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed