फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अतिक्रमण: वन विभाग को अतिक्रमण हटाने में छूट रहे पसीने

अतिक्रमण: वन विभाग को अतिक्रमण हटाने में छूट रहे पसीने

Mon, 15 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण: वन विभाग को अतिक्रमण हटाने में छूट रहे पसीने
वन विभाग को अतिक्रमण हटाने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

ललितपुर। वन विभाग के अफसरों को चिह्नित भूमि से अतिक्रमण हटाने में पसीने छूट रहे हैं। जिन जगहों पर सहरिया आदिवासी खेती या निवास कर रहे हैं, उन स्थलों का विवाद सुुलझने की जगह गहरा रहा है। इस स्थिति में विभाग चिह्नित भूमि का एक तिहाई हिस्सा भी खाली नहीं करा पाई है।
जिले में 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल फैला हुआ है। इसके अलावा बांध व हवाई अड्डा आदि बनने की एवज में विभाग को कई जगहों पर बदले में भूमि मिली है। इसके सीमांकन को लेकर अफसर अभी भी हाथ पैर मारने में लगे हैं। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए कइयों ने वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। बीते माह में डीएफओ गोविंद शरण ने सभी रेंजरों से अतिक्रमण वाले क्षेत्र का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

इसमें 511 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण का खुलासा हुआ। अब विभागीय अफसरों पर चिह्नित भूमि से अतिक्रमण हटाने का दबाव है। गत माह विभागीय अफसरों ने गौना व ललितपुर रेंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की तो सहरिया आदिवासी सामने आ गए। इससे उनकी कार्रवाई शिथिल पड़ गई। सहरिया आदिवासियों का तर्क है कि उनके पूर्वज इस भूमि पर खेती करते चले आ रहे हैं। वहीं, विभागीय अफसर सहरियों द्वारा रखे जा रहे पक्षों से बिलकुल भी संतुष्ट नहीं है। जिससे वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण का मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा है। विभागीय अफसर अभी तक करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना है अतिक्रमण रेंजवार
गौना रेंज में 126.73 हेक्टेयर, ललितपुर रेंज में 135 हेक्टेयर, बार रेंज में 93.383 हेक्टेयर, तालबेहट रेंज में 36.098 हेक्टेयर, मड़ावरा में 12.70 हेक्टेयर, माताटीला रेंज में 14.20 हेक्टेयर, महरौनी रेंज में 14 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण पसरा है।

.....
बरैना बीट में उजाड़ी थी फसल
गौना रेंज के बरैना बीट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। इसमें जेसीबी चलाकर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया था। कछयाहार सहित कई क्षेत्रों में अभी भी फसल लहलहा रही है।
.......
हटाया जा रहा अतिक्रमण
रेंजवार अधिकारी चिह्नित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें पुलिस व प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।
गोविंद शरण, डीएफओ ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed