फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11,000 KV lines hanging on poles on the highway

Lalitpur News: हाईवे पर बल्लियों के सहारे लटक रहीं 11 हजार केवी की लाइनें

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
11,000 KV lines hanging on poles on the highway
- ग्रामीणों ने की लाइन हटाने की मांग, हो सकता है हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नाराहट क्षेत्र स्थित ग्राम उमरिया में हाईवे पर हाईटेंशन लाइनें लकड़ियों के सहारे लटक रही हैं। यहां तक कि हाईवे क्रॉस भी कर रही हैं। इससे वाहन निकलते समय कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लाइनें हटाने की मांग की है।

थाना नाराहट क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। नाराहट के ग्राम उमरिया में हाईवे पर हाईटेंशन लाइन आज भी बल्लियों के सहारे बंधी हुई हैं। यही नहीं कई जगहों पर कई हाईटेंशन लाइनों में कई जोड़ भी लगे हुए हैं। इससे तार टूटने का खतरा बना रहता है। बिरधा सब स्टेशन के अंतर्गत नाराहट फीडर की लाइन ग्राम उमरिया से भी निकली है, जो कई जगह काफी जर्जर हो चुकी है और तेज हवा या फाल्ट होने पर टूटकर गिर सकती है, जिससे हादसा की आशंका बनी रहती है। नाराहट फीडर में कई जगह विद्युत लाइन बल्लियाें के सहारे टंगी हुई है। सालों पहले इसके लिए ग्राम उमरिया में हाईवे पर लकड़ी के पोल लगाए गए थे, जो अब सड़ने लगे हैं। यदि जल्द ही यहां व्यवस्था नहीं सुधारी जाती है तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

---------
फोटो-37
कैप्सन-बृजेश त्रिपाठी
तीन चार साल पहले हाईवे पर बल्ली के सहारे हाईटेंशन लाइन चल रही है। यह बल्ली नीचे से सड़ने लगी हैं। इससे कभी भी तार गिर सकते हैं।
-बृजेश त्रिपाठी, ग्रामीण।
------------
फोटो-38
कैप्सन-विक्रांत सिंह बुंदेला।
उमरिया गांव के पास एनएच-44 पर बिजली विभाग द्वारा खंभा की जगह लकड़ी की बल्ली का सहारा देकर लाइन निकाली गई है। इससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
-विक्रांत सिंह बुंदेला, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed