{"_id":"604f6b938ebc3ee61b334f48","slug":"11-quintal-ganja-recovered-two-arrested-lalitpur-news-jhs1908935131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से मथुरा जा रहा ग्यारह कुंतल गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा से मथुरा जा रहा ग्यारह कुंतल गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
police jeep.jpeg
- फोटो : police jeep.jpeg
ललितपुर। लखनऊ की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मसौरा बैरियर के पास रविवार देर रात को उड़ीसा से मथुरा ले जाया जा रहा 11 क्विंटल गांजा से भरा ट्रक पकड़ लिया। इस मामले में टीमों ने कोतवाली पुलिस की मदद से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजा की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
रविवार की देर रात को जनपद से भारी मात्रा में अवैध गांजा ले जाने की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ और एनसीबी की टीमों ने ललितपुर से गुजर रहे एक ट्रक का पीछा किया और मसौरा बैरियर के पास कोतवाली पुलिस की टीम की मदद से गांजा से भरा ट्रक पकड़ लिया। इसमें दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हुआ 11 क्विंटल सूखा गांजा सफेद बोरियों में पैक किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जनपद हाथरस के थाना चंदपा के ग्राम भटैला निवासी किशन कुमार राना पुत्र सोमप्रसाद और हाथरस के ही कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड निवासी जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू पुत्र हरदम सिंह बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग गांजा से भरा ट्रक उड़ीसा प्रांत के कालाहांडी से उत्तर प्रदेश के मथुरा ले जा रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में इसकी सप्लाई होनी थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड फिजियोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।
---
गांजा पकड़ने में यह टीम रही शामिल
मसौरा बैरियर के पास से ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा 11 क्विंटल गांजा बरामद करने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ से निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, कांस्टेबल उमाशंकर, भूपेंद्र सिंह, कमांडो मनोज कुमार, चालक रईस अहमद खान, एनसीबी टीम लखनऊ से असूचना अधिकारी पंकज कुमार दुबे, कनिष्ठ सूचना असूचना रविप्रकाश यादव, राकेश कुमार, बृजेश कुमार के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर ललितपुर इमरान अहमद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला व श्यामवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
---
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक क्राइम ऑपरेशन में कोतवाली पुलिस, नारकोटिक्स व एसटीएफ की टीम द्वारा एक ट्रक से गांजा बड़ी मात्रा में पकड़ा है। पकड़े गए लोग गांजा से भरा ट्रक उड़ीसा से हाथरस, मथुरा लेे जा रहे थे। इसमें दो अभियुक्तों को पकड़ा है। इसमें आरोपियों से और गहनता से पूछताछ की जा रही है।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।