फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 positive with in three women

तीन महिलाओं समेत 11 कोरोना संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
11 positive with in three women
ललितपुर। कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जा रही है। यहां पर प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में तीन महिलाओं समेत 11 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 366 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर लगातार संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को तीन महिलाओं समेत 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला व मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 67 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मोहल्ला मऊठाना निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति व झांसीपुरा निवासी 53 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मोहल्ला सरदारपुरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति व सरायपुरा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। ब्लॉक जखौरा के बांसी निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति और ग्राम पिपरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।
विज्ञापन

ब्लाक बिरधा के अंतर्गत ग्राम खिरियाछातारा निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम लकड़यापुरा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुंडली खगाली रही है, जिसमें इनकी ट्रैवल हिस्ट्री व संपर्क में आने वाले लोगों के अलावा परिजनों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिसके बाद सभी के सैंपल कराकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रविवार को जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनसे संपर्क कर सुविधानुसार उपचार मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नहीं आई 517 सैंपलकी रिपोर्ट
ललितपुर। स्वास्थ विभाग द्वारा संक्रमण को थामने के लिए लगातार सैपलिंग की जा रही है। रिपोर्ट कई दिनों लेट हो रही है। इससे संक्रमण जल्द पकड़ में नहीं आ पा रहा है। यहां अब तक 24 जुलाई से 1 अगस्त तक के 517 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed