{"_id":"5cd0977ebdec2207410e601a","slug":"101557174142-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पा रहा डोर-टू-कचरा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पा रहा डोर-टू-कचरा कलेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हो पा रहा डोर-टू-कचरा कलेक्शन
पाली (ललितपुर)। एक सप्ताह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम बाधित है। बताया गया कि वाहन खराब होने से ऐसा नहीं हो पा रहा है।
स्वच्छ पाली सुंदर पाली को बनाने के लिए नगर पंचायत एक तिपहिया टैक्सी वाहन से लोगों के घरों से कचरा कलेक्शन करता है। बीते एक सप्ताह से कचरा कलेक्शन का काम बंद पड़ा है। इसके चलते लोग घरों से निकलने वाले कचरे निस्तारण को लेकर परेशान हैं। वहीं, अब कचरा वाहन नहीं आने से लोगों ने भी घर से निकल रहे कचरे को सड़क किनारे फेंकना शुरू कर दिया है। इससे कूड़ा के ढेर दिखाई देने लगे हैं। वहीं, सफाई कर्मियों को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। गांधी चौक निवासी कृष्णकांत चौरसिया का आरोप है कि स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह संजीदा नहीं है, जो कचरा वाहन आता था, उस पर लगे हूटर से लोगों को वाहन आने की सूचना मिलती थी जो खराब हो गया है। बीते कई महीनों से हूटर की कोई आवाज नहीं सुनाई देती है। इससे लोगों को मालूम ही नहीं पड़ता था कि कचरा वाहन कब आया और कब चला गया। एक सप्ताह से तो वाहन आना भी बंद हो गया। उधर, नगर पंचायत के कर्मचारियों से मिली जानकारी अनुसार, कचरा वाहन में तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे छोटी, संकरी सड़कों में कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में केवल एक ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से कचरे का उठान चल रहा है ।
शीघ्र ही चालू कराएंगे
इस समय लखनऊ में हैं, ललितपुर लौटते ही डोर टू डोर कलेक्शन चालू करा दिया जाएगा।
नरेंद्र सिंह, एसडीएम/ ईओ नगर पंचायत पाली