फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भूसा गोदाम का निर्माण पंद्रह तक पूर्ण कराएं

भूसा गोदाम का निर्माण पंद्रह तक पूर्ण कराएं

Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
भूसा गोदाम का निर्माण पंद्रह तक पूर्ण कराएं
भूसा गोदाम का निर्माण पंद्रह तक पूर्ण कराएं
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल कल्यानपुरा में गोवंश संरक्षण एवं उनके प्रबंधन संबंधी बैठक लेते हुए पंद्रह अप्रैल तक भूसा गोदाम का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीएम ने विभिन्न कामों की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आश्रय स्थल में बनने वाले वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। राजेश साहू ने अवगत कराया कि वर्मी इस शेड का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान कल्यानपुरा द्वारा कराया जा रहा है, जो 08 दिन में पूरा हो जाएगा। वर्मी वॉस पिट्स पर छतरी के निर्माण के बारे में खंड विकास अधिकारी बिरधा द्वारा बताया गया कि छतरी का निर्माण कार्य जारी है। अगले सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने भूसा भंडारण के लिए निर्मित हो रहे भूसा गोदाम के बारे में पूछा तो अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि इस कार्य में मजदूरों की समस्या आ रही है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को उक्त कार्य में सहयोग के लिए निर्देशित किया, साथ ही कहा कि भूसा गोदाम निर्माण का कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण करा लिया जाये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि वे गौवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा इकट्ठा करने में सहयोग करें, ताकि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रहे। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आकाश सचान, उपाध्यक्ष रुचिका बुंदेला, समिति के आजीवन सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed