फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सहकारिता के माध्यम से होता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

सहकारिता के माध्यम से होता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता के माध्यम से होता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
सहकारिता से होता है ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को कस्बा जाखलौन में सहकार भारती ने विकास में सहकारिता की भूमिका विषयक गोष्ठी एकता समूह कार्यालय पर आयोजित की। इसमें संगठन मंत्री संजय पाचपौर ने कहा कि सहकारिता से ही गांव का विकास संभव है। इससे महिलाएं आपस में समूह निर्माण कर छोटे-छोटे कार्य प्रारंभ कर सकती हैं, जिनको सहकार भारती के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत देेश व्यापी संगठन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सामाजिक विकास व आर्थिक विकास करना है। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि सहकार भारती गांव के विकास के लिए दुग्ध, शहद, अचार, मुरब्बा, पापड़ व अन्य उत्पादों में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा। इससे समूह की सदस्यों के द्वारा उत्पादित सामग्री देश के अन्य प्रदेशों में लोग खरीद सकें। कृष्णकुमार राव ने सहकारिता किसान सेवा समिति का भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया, लक्ष्मीदेवी, आशीष चौरसिया, पारस, धर्म सिंह, सुनील परिहार, राघवेंद्र परिहार, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed