फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फाग का गायन गांवों के इर्दगिर्द तक सिमटा

फाग का गायन गांवों के इर्दगिर्द तक सिमटा

Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
फाग का गायन गांवों के इर्दगिर्द तक सिमटा
ग्रामीण परिवेश में सिमट गया फाग गायन
विज्ञापन

ललितपुर।
फाल्गुन मास से प्रारंभ होने वाला फाग गायन ग्रामीण परिवेश तक सिमटकर रह गया है। पहले फाल्गुन मास से प्रारंभ होकर चैत्र मास की अमावस्या तक इसका गायन चलता था। युवाओं की बेरुखी से इसके गायन का समय कम हो गया है। वर्तमान में इसे अनरह की होली में गाया जाने लगा है। रंगपंचमी के अवसर पर तो इसे देवालयों में रात भर गाया जाता है।
फाग गायन बुंदेलखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इसमें बुंदेलखंडी के शब्दों का इस्तेमाल होने से इसे खूब पसंद किया जाता है। इसका गायन करीब सात दशक से किया जा रहा है। यह गायन पूर्व में इतना लोकप्रिय रहा कि जब भी किसान फुर्सत में दिखे और उन्होंने इसे गुनगुना शुरू कर दिया। किसान कभी अपने खेतों पर सुख व दुख के समय फागों का गायन करते थे तो कभी आपसी मतभेद भुलाने के लिए फाग गाते थे। कुछ गीतकारों ने इसे अपने भजनों में शामिल किया तो कुछ लोगों ने इसे विभिन्न रागों में गाने का प्रयास किया। इसका गायन फाल्गुन माह के आते ही शुरू हो जाता था। बदले दौर में फाग अपनी लोकप्रियता को कायम नहीं रख सका। इसकी प्रमुख वजह युवाओं की इस गायन में दिलचस्पी नहीं दिखाना है। मौजूदा दौर में बुजुर्ग इसे होलिका अष्टक लगते ही गाना आरंभ कर देते हैं। अब इसे सबसे ज्यादा दुख में गाया जा रहा है। जिस घर में गमी हो जाती है, वहां होली के दौरान फाग गाया जाता है। इसमें दूरदराज क्षेत्र के रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। इसे ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर-घर गाया जाता है, जो रंगपंचमी के एक दिन पहले तक चलता है। रंग पंचमी पर इसे देवी-देवताओं के स्थानों पर गाया जाता है जो कि पूरी रात चलता था। इस गायन के जब ढोल बजते हैं तो रात्रि में इसकी आवाज पूरे गांव में सुनाई पड़ती है। इस तरह इसका गायन पूरे डेढ़ माह तक चलता है।
विज्ञापन


ये हैं फाग के बोल
विंद्रावन श्याम खेलें होली, विंद्रावन खेलें होली-संग राधा गोरी। राम लखन की जा जोड़ी, अवध में जाए खेलें होली। बाकन लगे काग महिलन में भीतर रहत परेवा, करुनासिंधु करे कुल भर को एक नाव को खेवा, को रओ रावन के पन देवा किए विन हरि सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुख से निकालने के लिए होता गायन
होलिका अष्टक से इसका गायन होता है। गमी वाले घर में इसे गाया जाता है, जिसमें फाग गाकर होली के रंग डाल जाते हैं। वहीं, दुखी लोग भी गायन में शामिल होकर अपना दुख प्रकट करते हैं।

-साकूलाल यादव, पारा तालबेहट

अच्छी पैदावार के लिए गाते हैं फाग
फाल्गुन मास की शुरुआत से फसल की बेहतर पैदावार होने संकेत मिलने लगते हैं। इससे आनंदित होकर किसान होली के पूर्व से ही गाना प्रारंभ कर देते हैं। - दुर्गाप्रसाद झा, रानीपुरा

रंगपंचमी पर देवालय में होती फाग
रंग पंचमी से देवी देवताओं के स्थान पर पूरे गांव वासियों के साथ फाग का गायन कर होली खेलते हैं।
- जगभान सिंह तोमर, बम्होरीसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed