{"_id":"5a64eb634f1c1b805a8b5528","slug":"101516563299-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा: 153 बाल वैज्ञानिक बनाऐं अपने मॉडल, 31 को आयोजित होगी विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा: 153 बाल वैज्ञानिक बनाऐं अपने मॉडल, 31 को आयोजित होगी विज्ञान प्रदर्शनी
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
153 बाल वैज्ञानिकों ने बनाए अपने मॉडल, 31 को आयोजित होगी विज्ञान प्रदर्शनी
-इन्सपायर अवार्ड योजना के तहत चिह्नित हुए 153 बच्चे, मॉडल बनाने के लिए मिले पांच-पांच हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद के द्वारा इंसपायर अवार्ड मानक कार्यक्रम 2017-18 के लिए जनपद के 153 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। यह बच्चे आगामी 31 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के सभागार में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने आइडिया से मॉडल बनाकर पेश करेंगे।
आगामी 31 जनवरी को आयोजित होने वाली इस जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों व समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विज्ञान विषय के प्रवक्ता व इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला समन्वयक अमित शुक्ला ने बताया कि जनपद के कई विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, इस रजिस्ट्रेशन में छात्रों द्वारा स्वयं के इनोवेटिव आइडिया की समरी ऑनलाइन की अपलोड की गई थी।
इनमें से बेहतर आइडिया वाले जनपद के कुल 153 छात्र-छात्राएं चयनित किए गऐ हैं। इसमें 41 विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों और 112 विद्यार्थी जूनियर हाईस्कूल के हैं। विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा इन चयनित बच्चों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि इस आशय से भेजी गई है, कि ये बच्चे इस धनराशि के उपयोग से अपने आइडिया से एक मॉडल का निर्माण करें और 31 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रस्तुत करेगें। इसके अलावा उन्होंने बताया चयनित छात्र अपने दिए गए आइडिया पर किस प्रकार अपने मॉडलों का निर्माण करें और मॉडल प्रस्तुतिकरण में किन-किन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी जनपद के मॉडल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। बैठक में जीआईसी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम मलिक, गजेंद्र सिंह, रामस्वरूप नामदेव, विजय बहादुर, सरोज, रूपम सिंह, विजय कुमार, भरत नामदेव, जसवंत श्रीवास्तव, रश्मि कपूर, अंकित जैन, राजेश्वरी आर्या, मनीषा जैन, विकास सिंघई, राहुल जैन, देवेंद्र कुमार, सुशीला बट्टा आदि मौजूद रहे।