{"_id":"5a552b4e4f1c1bd2178b5efb","slug":"101515531086-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ादसे को न्यौता दे रहे हाईटेंशन तार, सफाई का भी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ादसे को न्यौता दे रहे हाईटेंशन तार, सफाई का भी बुरा हाल
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे को न्योता दे रहे तार, गंदगी की भरमार
ललितपुर। वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा में मकानों के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार किसी हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर लोगों को बिजली पोलों की भी कमी खल रही है। जेल चौराहे के पास पुस्तकालय भवन बदइंतजामी का शिकार है तो सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा वार्डों के विकास पर लाखों रुपये खर्च किया जा चुका है। इसके बाद भी विकास की धुंधली तस्वीर वार्डों में नजर आ रही है। वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा का तो बुरा हाल है। जेल चौराहे के पास लाखों रुपये से पुस्तकालय भवन बनाया गया है, लेकिन इसमें अब तक एक भी पुस्तक नहीं रखी जा सकी है। इस भवन की खिड़कियों के कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। कसाई मंडी के पास नाले में गंदगी का ढेर लगा है। वहीं, मुहल्ला घुसयाना में कई जगहों पर कच्ची नालियां होने से गंदा पानी खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। वर्तमान में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में निर्माण चलने से इनका इस्तेेमाल नहीं हो पा रहा है। कांशीराम पार्क के पीछे सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा हुआ है तो जेल चौराहा व घुसयाना के शौचालय में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में मुहल्लेवासी खुले में शौच करने के लिए विवश हैं।
सफाई कर्मियों की खल रही कमी
वार्ड बड़ा होने के बाद भी पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। वर्तमान में दस कर्मी काम कर रहे हैं जबकि पंद्रह की आवश्यकता है। सार्वजनिक शौचालय के पास विद्युत पोल लगवाने के लिएा पत्राचार किया जा रहा है। इसके अलावा तीन सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव पालिका में दिए हैं।
विज्ञापन
पूजा संजय ग्वाला
सभासद, वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा
हाईटेंशन तार सबसे बड़ी समस्या
पूर्व में बस्ती नहीं थी, लेकिन अब जगह-जगह मकान बन गए हैं, ऐसे में हाईटेंशन तारों को हटाना जरूरी हो गया है। वर्तमान में हाईटेंशन तार सभी के लिए मुसीबत बने हैं। हर समय किसी हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
घनश्याम दास परिहार
कीचड़ में तब्दील हो गए खाली प्लॉट
घर के सामने ही खाली प्लॉटों में नाली का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इससे गली में मच्छर पनप रहे हैं। जब तक नालियों को पक्का नहीं किया जाएगा तब तक समस्या का समाधान होने वाला नहीं है।
अजीज खान
प्रार्थना पत्रों पर नहीं होती सुनवाई
घर के ऊपर से हाईटेंशन तार निकले हैं। इसका समाधान कराने के लिए तीन से चार बार प्रार्थना पत्र जिम्मेदार अफसरों को दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। परिवार के सदस्य पांच-छह बार तारों में दौड़ रहे करंट से झटके खा चुके हैं।
जगदीश
झालर जैसे लटक रहे बिजली के तार
गली में बिजली का एक भी खंभा नहीं है। जिस वजह से लकड़ी की बल्ली के सहारे बिजली के तार बांधे गए हैं जो किसी झालर की तरह दिखाई देते हैं। यदि बिजली के खंभे लगवा दिए जाए तो तारों के टूटने का भय खत्म हो जाएगा।
दुर्गा देवी
-----
बारिश के दौरान घरों में दौड़ गया था करंट
बरसात के समय हाईटेंशन तार टूटकर घरों पर जा गिरे थे। जिससे तीन-चार घरों में करंट दौड़ गया था। किसी तरह भागकर करंट से बचे थे। जगदीश के घर की छत से सटकर तार निकले हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी किसी ठोस कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
आनंद