फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नलों में पहुंच रहा नाली का गंदा पानी

नलों में पहुंच रहा नाली का गंदा पानी

Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नलों में पहुंच रहा नाली का गंदा पानी
नलों में आ रहा नाली का गंदा पानी
विज्ञापन

परेशान हैं नेहरू नगर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के मुहल्ला नेहरु नगर के नलों में विगत कुछ दिनों से नाली का गंदा पानी पहुंच रहा है। गंदा व बदबूदार पानी आने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे क्रासिंग के नाले के पास पाइन लीकेज है, जिससे नाले का गंदा पानी लाइन में पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
मुहल्ला नेहरु नगर के नलों में पिछले कुछ दिनों से मटमेला व बदबूदार पानी आ रहा है। नलों का पानी उपयोग के लायक नहीं होने के कारण मुहल्ले वासियों को क्षेत्र में लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा इलाके में लगे हैंडपंप भी लोगों का पूरी तरह साथ नहीं दे रहे हैं। कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं तो वहीं कई से निरंतर पानी नहीं निकल रहा है। इससे हैंडपंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। नेहरु नगर में जलापूर्ति के लिए आने वाली मुख्य लाइन रेलवे क्रासिंग के पास लीकेज हैं। इस लीकेज के माध्यम से पास में बने नाले का गंदा पानी लाइन में जाकर नलों में पहुंच रहा है। यह समस्या लंबे से बनी हुई है और मुहल्ले वासियों द्वारा इसकी शिकायत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक राय होकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा तथा जल्द से जल्द से इस समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। वहीं, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद्र कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लीकेज की मरम्मत का कार्य शुरु करवा दिया है। शिकायत करने वालों में मुख्य रुप से पार्षद विवेक दरौनियां, नरेंद्र कडंकी, देवेंद्र राय, अमित, राजेश यादव, शंकर छोटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन



फोटो- 03
नलों से निकल रहे कीड़े
काफी लंबे समय से नलों में आने वाले पानी में कीड़े निकल रहे हैं। अब तो पानी पीने में भी डर लगने लगा है। गंदा पानी हा रहा है, बीते रोज तो केंचुआ तक निकल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रुपबती झा
स्थानीय निवासी।
------------------

फोटो- 04
हैंडपंप का भी नहीं सहारा
नलों से आ रहा गंदा पानी उपयोग के लायक नहीं है और मुहल्ले में लगा हैंडपंप भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। हैंडपंप से कुछ ही देर पानी निकलता है, पानी निकलने का इंतजार करना पड़ता है।
-तारा
स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed