{"_id":"59cbfd484f1c1bd8538b4c82","slug":"101506540872-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन दिवस पर निकली पर्यटन जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन दिवस पर निकली पर्यटन जागरुकता रैली
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकाल कर किया पर्यटन के प्रति जागरूक
ललितपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पर्यटन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रकृति का संरक्षण एवं अतिथियों का सम्मान करने का संकल्प लिया गया।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने पर्यटन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घंटाघर, सावरकरचौक, तुवन मंदिर वापस पहुंची। यहां जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इंटेक सदस्य एवं पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने पर्यटन और पुरातात्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ललितपुर से लगभग 50 किमी और तालबेहट से आठ किमी की दूरी पर माताटीला गांव बसा हुआ है। यह दो मुख्य कारणों से प्रसिद्ध है, प्रथम दुर्गा मां का मंदिर व द्वितीय विशाल बांध है। इसका निर्माण 1958 ई. में किया गया था। बांध के चारों और सुंदर पर्वत यहां के आकर्षण को बढ़ा देते हैं। माताटीला बांध को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों का आवागमन साल भर लगा रहता है। बांध में नीचे बहुत सुंदर से बगीचा में फव्वारें, बच्चों के खेलने के लिए झूले, टिनशेड लगे हुए हैं। माताटीला की एक ऊंची पहाड़ी पर माताटीला मंदिर देवी दुर्गा मां विद्यमान है। सम्भवत: इसी कारण से यहां का नाम माताटीला पड़ा। परिसर में धार्मिक मान्यता अनुसार आधुनिक मंदिरों का भी निर्माण कराया गया है यहां दक्षिणाभिमुख हनुमान मंदिर भी स्थापित है जो दर्शनीय है। इस मौके पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्र, हिंदू जागरण मंच के पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, कपिल डोडवानी, मनमोहन जड़िया, सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक मोहन सेनी, इंटेक संतोष शर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक जैन, विपुल जैन मोहन सैनी, संजीव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। उधर, माताटीला स्थित राजकीय इन्टर कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग व पर्यटन विकास संगोष्ठी में पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामबृज राम, सेवायोजन कार्यालय अनुदेशक नरेंद्र कुमार वर्मा, फिरोज इकबाल उपस्थित रहे। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने, अतिथियों का सम्मान करने एवं प्रकृति के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान डीएम एवं पर्यटन अधिकारी को पर्यटन चित्रों के प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।