फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 sample takken

कोरोना पॉजीटिव मरीज के परिजनों समेत दस के सैंपल लिए

Thu, 04 Jun 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 sample takken
कैप्सन - मरीजों के नमूने लेते टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। अब प्रतिदिन विकासखंड से कम से कम एक दर्जन लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे। बुधवार को ग्राम पूराविरधा में दस लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें चार प्रवासी मजदूर शामिल हैं और कोरोना पॉजीटिव मरीज के परिजन हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में अपने स्थान पर ही रुकने के निर्देशों को धता दिखाते हुए पूरे देश में मजदूर इतनी तेजी से पहुंचे कि कोरोना संक्रमण की चेन समाप्त करने की योजना कमजोर पड़ गई। मजदूरों ने अपने-अपने घरों को जाने की होड़ में पैदल, साइकिल और जो साधन मिला, उससे पहुंचना प्रारंभ किया तो सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। इसके बाद प्रवासी मजदूरों में कई जगह कोरोना संक्रमण फैला। इस पर नजर रखने के लिए सरकार ने मजदूरों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। तालबेहट क्षेत्र में इंदौर से आए मजदूर के कोरोना पॉजीटिव होने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। कोरोना पॉजीटिव ने एक साथ तीन स्थानों के लोगों को प्रभावित किया। इसमें उसकी ससुराल ग्राम रमेशपुरा, मूल गांव पूराविरधा और एवनी शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम एवनी में उक्त मरीज के सीधे संपर्क में आए सात लोगों के नमूने लिए थे। बुधवार को भी टीम ने ग्राम पूराविरधा में मरीज के पिता, भाई, बहू और भतीजे, एक अन्य महिला और युवक का नमूना लिया, जिससे वह सीधे संपर्क में था। इसके अलावा टीम ने चार अप्रवासी मजदूरों के भी क्वारंटीन सेटर में जाकर नमूने लिए। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों के नमूने लिए जाएंगे। टीम के सदस्यों ने सभी से मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान भी किया। टीम में डॉ. सूरज, डॉ. नितिन कंसौरिया, सोनाली, मानसिंह, अखिलेश, धीरज कुमार, अजय दुबे, अनुराग, प्रियंका और जसोद शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed