फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 days have passed since the FIR was filed, police investigation continues

Lalitpur News: प्राथमिकी दर्ज हुए 10 दिन गुजरे, पुलिस की जांच जारी

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 days have passed since the FIR was filed, police investigation continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। सत्रह वर्षीय किशोर के फंदे पर लटककर जान देने और मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई जांच तक सिमटकर रह गई है।
शहर के नेहरूनगर निवासी 17 वर्षीय मोहित ने कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर 21 नवंबर को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी।
इस घटना में मृतक की मां रामकली ने तीन नामजद और चार अज्ञात पर पिता की मौत में राजीनामा करने के लिए बेटे पर दबाव बनाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कोतवाली सदर पुलिस ने 22 नवंबर को तीन नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस केस की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद जो तथ्य होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed