{"_id":"652ecb4534020bd84606dba4","slug":"youth-shot-in-minor-dispute-serious-condition-referred-to-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7841-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर गंभीर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल रमाशंकर
सिकंदराबाद। नीमगांव के बढ़रिया निवासी युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल युवक की पत्नी ने बेहजम चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
नीमगांव की बेहजम चौकी के गांव बढ़रिया निवासी शशि देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उनके पति रामशंकर की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार की दोपहर आर्यावर्त बैंक जाते समय पुल की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पति रामशंकर को गोली मार दी। गोली रामशंकर के हाथ में लगी। सूचना मिली तो परिजन रामशंकर को लेकर जिला अस्पताल ओयल पहुंचे। जहां उनका इलाज हो रहा है।
थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि प्रधानी की रंजिश का विवाद की बात सामने आई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल के हाथ में गोली लगी है। उसकी हालत में सुधार है। गोली किसने मारी अभी यह पता नहीं चला है। देर शाम सीओ मितौली सुबोध जायसवाल भी घटनास्थल पहुंचे।