फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   youth set fire in gauriphanta kotwali sho suspended

खाकी वाले से तंग आकर लगा ली आग: पीड़ित अपनी टैक्सी सीज किए जाने से था परेशान, कोतवाल सस्पेंड

Wed, 16 Mar 2022 10:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां
अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

आरोप है कि गौरीफंटा कोतवाल समेत अन्य टैक्सी माफिया पीड़ित को परेशान करके फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की बात की धमकी दिया करते थे। 
 

विज्ञापन
youth set fire in gauriphanta kotwali sho suspended
युवक ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित गौरीफंटा कोतवाली में पुलिस पर पक्षपात और परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग से जल रहे युवक को किसी तरह से बचाकर पलिया सीएचसी लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर पलिया पहुंचे एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले की जानकारी कर कोतवाल अश्विनी कुमार को तुरंत सस्पेंड किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पलिया के कृष्णानगर पटिहन निवासी शिवम गुप्ता (26) पुत्र राजीव गुप्ता ने बुधवार की देर शाम गौरीफंटा कोतवाली पहुंचकर आग लगा ली। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया। यहां युवक ने बताया कि वह बनगवां से गौरीफंटा बॉर्डर के लिए प्राइवेट टैक्सी चलाने का काम करता है। आरोप है कि गौरीफंटा कोतवाल समेत अन्य टैक्सी माफिया उसे परेशान करके फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की बात की धमकी दिया करते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को गौरीफंटा कोतवाल ने उसकी टैक्सी भी कोतवाली लाकर सीज कर दी, जिससे वह काफी परेशान था और कोतवाली पहुंचने के बाद भी उससे अभद्रता की गई। जिससे आहत होकर उसने पेट्रोल डालकर अपने को आग लगा ली। आग लगाने के बाद कोतवाली स्टाफ के साथ ही अन्य लोगों ने किसी तरह से आग बुझाने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की मानें तो युवक करीब 85 प्रतिशत जला हुआ था। घटना के बाद एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार व सीओ संजय नाथ तिवारी पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया आ पहुंचे और पीड़ित का पूरा वीडियो बयान दर्ज किया। काफी देर तक अस्पताल में गहमागहमी का माहौल बना रहा।


पीड़ित ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। लेकिन, अभी तक उच्चाधिकारियों तक ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में तत्काल प्रभाव से कोतवाल को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -संजीव सुमन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed