फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth riding bike dies after colliding with pickup

पिकअप से टकराकर बाइक चला रहे युवक की मौत

Sun, 17 Jul 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth riding bike dies after colliding with pickup
रोते बिलखते घरवाले।
मोहम्मदी रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोंधवा निवासी बाइक चालक 25 वर्षीय नरेंद्र कुमार की पिकअप से टकराकर मौत हो गई है। इसके अलावा सिकंदराबाद रोड पर ऑटो से टकराकर तीन लोग जख्मी हो गए।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव तुर्की खेड़ा निवासी आसाराम नगर के निकटवर्ती गांव कोंधवा में रहते हैं। रविवार की दोपहर उनका 25 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार बाइक से तुर्की खेड़ा स्थित खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदी रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा सामने से आ रही पिकअप से उसकी बाइक टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण उसके सिर में गहरी चोट लग गई और वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे सीएचसी लेकर आई जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप और बाइक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और अविवाहित था। जवान बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिकंदराबाद रोड पर ऑटो से टकराकर थाना मितौली क्षेत्र के भिठनापुर निवासी बाइक सवार राधेश्याम, पत्नी माना देवी और उनका 30 वर्षीय साला भोपतपुर निवासी रूप किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगंज रोड पर हुए सड़क हादसे में गांव पिपरहिया ग्रंट निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय सत्यपाल गंभीर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जाने दिया।
ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत
पलियाकलां। इलाके के ऐंठपुर निवासी 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह किसी काम से पटिहन की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादस में उनकी मौत हो गई।

ऐंठपुर निवासी नरेंद्र शनिवार की शाम को किसी काम से पटिहन जा रहे थे। रास्ते में धन-धन सतगुरुडेरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह कई फिट तक हवा में उछलने के बाद नीचे जा गिरे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन ने राहगीरों की मदद से उनको संपूर्णानगर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल दिखाया, लेकिन वहां से जवाब दे दिया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजन लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed