{"_id":"659ee816463f986600055634","slug":"youth-murdered-with-sharp-weapon-after-filling-water-in-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12700-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में पानी भरने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में पानी भरने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
मृतक पंकज वर्मा संवाद
मितौली। सिंचाई का पानी रास्ते और खेत में भर जाने के विवाद में गांव शहीदपुर निवासी पंकज वर्मा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने गांव के ही रामप्रसाद समेत चार आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मितौली के शहीदपुर निवासी पंकज वर्मा पुत्र रामदीन (35) बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में पंपिंग सेट लगाकर वापस घर आ रहा था। इसी समय गांव के ही रामप्रसाद से उसकी कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पंकज ने गन्ने की सिंचाई की थी। सिंचाई का पानी रास्ते व रामप्रसाद के खेत में भर गया था। इस वजह से ग्रामीण रामप्रसाद के गेहूं के खेत से होकर निकलने लगे थे।
रामप्रसाद इस बात से नाराज था। बुधवार को रामप्रसाद, बेटे नीरज और लड़कियों के साथ खेत पर जा पहुंचा। खेत के पड़ोस में खड़े पंकज के ट्रैक्टर को देख कर वह झल्ला गया और पंकज को फोनकर ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। पंकज खेत पहुंचा तो रामप्रसाद व उसके बेटे नीरज दो बेटियों ने पंकज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामप्रसाद व उसके बेटे नीरज ने धारदार हथियार से पंकज की गर्दन पर कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही मृतक के परिजन खेत पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव व सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम को एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी ने बताया कि मृतक के पिता रामदीन की तहरीर पर रामप्रसाद, उसके बेटे नीरज, बेटी ज्योति व नेहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।