फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth murdered in a brawl in a transaction dispute

मटहिया में लेनदेन के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 20 Mar 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in a brawl in a transaction dispute
निघासन (लखीमपुर खीरी)। मटहिया गांव में छह हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई ने सगे चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव मटहिया निवासी राजेंद्र पुत्र मोमराज भार्गव ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उनका मंझला भाई विजयपाल सूरत की एक कंपनी में काम करता है। 25 वर्षीय छोटा भाई रामसिंह उर्फ भगत और वह खुद पिता के साथ मिलकर घर का कामकाज देखते हैं और अपने परिवार के साथ घर में रहते हैं। राम सिंह घर से 30 मीटर की दूरी पर स्थित बैठकखाने में रहता था। बृहस्पतिवार की रात वह करीब नौ बजे बैठकखाने में सोने गया था।
विज्ञापन

राजेंद्र के मुताबिक, सुबह जब वह बैठकखाने पहुंचे तो राम सिंह बिस्तर पर नहीं था। इस दौरान राजेंद्र जब पशुशाला में मवेशियों को चारा देने गया तो वहां जमीन पर राम सिंह का शव पड़ा मिला, जिसके गले में रस्सी के निशान पड़े थे। जबकि, गन्ना बिक्री के रखे 10 हजार रुपये और उसका मोबाइल गायब मिला। राजेंद्र के मुताबिक आरोपी दो सगे चाचा और उसके दामाद से बीते सोमवार को गन्ना बिक्री के छह हजार रुपये को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस ने सुलह करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र का आरोप है कि बृहस्पतिवार को धौरहरा कोतवाली के गांव सुजई कुंडा निवासी चाचा और उसका दामाद भी आया था, जिसने रामसिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामसिंह का परिवार की एक महिला से प्रेम-प्रसंग था। इस मामले को लेकर उसके दो चाचा और उनका दामाद नाराज रहता था। कई बार इस मामले को लेकर दोनों पक्षों को काफी कहासुनी हुई थी।
राम सिंह की अप्रैल में थी शादी
मृतक राम सिंह का विवाह अगले महीने अप्रैल में सुजानपुर से तय हुआ था। राजेंद्र के अनुसार उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। मौत की खबर सुनकर सुजानपुर से भी काफी लोग आए थे। राम सिंह का शव देखकर मंगेतर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बूढे़ पिता मोमराज, मां शकुंतला, भाभी पिंकी और कामिनी का रो रोकर बुरा हाल था।
मोबाइल लोकेशन से खुल सकता है राज
रामसिंह की हत्या के बाद मोबाइल नहीं मिला। यदि पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करे और उसका पता लगाए तो उसकी हत्या का राज खुल सकता है। चर्चा है कि उसके मोबाइल में आरोपियों के धमकी देने की काल रिकॉर्डिंग भी पड़ी थी।

मामले में तहरीर मिली, जांच की जा रही है। दो दिन पहले राजेंद्र और शिव भगवान में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। मामले में अपनी सहमति से सुलह भी कर लिया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है।
- करुणेश शुक्ला, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed