फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth murdered by slitting his throat in Sunderpur village

सुंदरपुर गांव में युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 19 Aug 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in Sunderpur village
चलतुआ घाट पर मिला शव, एसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, चार हिरासत में
ममरी (लखीमपुर खीरी)। बुधवार की रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी युवक की कुछ लोगों ने कठिना नदी के पास धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल और फॉरेंसिक टीम चलतुआ घाट पर पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है।
सुंदरपुर निवासी रामपाल ने बताया कि बुधवार की रात दस बजे के करीब कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और उसके 18 वर्षीय बेटे मंगल सिंह को बहलाकर कठिना नदी के चलतुआ घाट की ओर ले गए, जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि चलतुआ घाट से मंगल का मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे पता चलता है कि जब मंगल की हत्या की जा रही थी तो उसने जान बचाने के लिए गांव के ही अमित को फोन मिलाकर मदद मांगी थी। मोबाइल की रिकॉर्डिंग में ये बात सामने आई है। पिता ने बताया कि मोबाइल अब पुलिस के कब्जे में है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अमित समेत चार लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मंगल सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस प्रकरण में हैदराबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन कर घटना का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है। - विजय ढुल, एसपी
मंगल की किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी
ममरी। दो बीघा जमीन के जोतकार सुंदरपुर के रामपाल ने बताया कि मंगल सिंह की मां का कई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। रोजी-रोटी चलाने के लिए मंगल इधर-उधर मजदूरी कर लेता था। कभी कभार जंगल से लकड़ी बीनकर बेच लेता था और गुजारा करता था। पिता ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। छोटा भाई अभी मासूम है।

मंगल की हत्या किन कारणों से की गई, यह कुछ समझ में नहीं आ रहा। गांव के अनिल चौहान, माधवराम आदि का कहना है कि मंगल काफी सीधा स्वभाव का था, जिसे दुनियादारी से भी कोई मतलब नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed