फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth held hostage for conversion, police rescued

धर्मांतरण के लिए युवक को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

Sun, 31 Oct 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth held hostage for conversion, police rescued
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस ने छह में से पांच आरोपी पकड़े, पूछताछ जारी
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय अनुसूचित जाति के युवक को काम करने के बहाने दिल्ली ले जाकर जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। करीब पांच माह पुराने इस मामले में 29 अक्तूबर को पता चला कि कुछ लोगों ने युवक को धर्मांतरण के लिए मोहम्मदी के एक मदरसे में बंधक बनाकर रखा था। मामला भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने पुलिस से तत्काल युवक को छुड़वाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। पुलिस ने एक घंटे के अंदर युवक को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से पांच लोग पकड़ लिए गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है।
क्षेत्र के ग्राम गरवापुर निवासी दामोदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र अनुज बरबर कस्बे में एक भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। करीब पांच माह पहले भट्ठे पर ही काम करने वाले मोहल्ला सरैया के राशिद और सहवान पुत्र यूनुस और 2 -3 अन्य लोग अपना धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहे थे। यह लोग अनुज को दिल्ली में काम कराने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

पिता दामोदर ने बताया कि उसने अपने पुत्र से मोबाइल पर कई बार बात करने की कोशिश की और कई जगह तलाश भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 29 अक्तूबर को जब उसे पता चला कि उसके लड़के को नगर के एक मदरसे में जबरन धर्मांतरण करने के लिए दोनों लोग अपने अन्य साथियों के साथ बंधक बनाए हुए हैं। दामोदर अपने लड़के से मिलने के लिए वहां गया तो उसके लड़के ने बताया कि सभी लोग उसको जबरन अपना धर्म स्वीकार कराने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने अपने पुत्र को छुड़ाने की बात कही तो उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। यह बात उसने पुलिस और क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विधायक ने मामले की जानकारी एसपी को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मदरसे पर छापा मारकर युवक को मुक्त करा लिया। साथ ही वहां मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, उसने पूछताछ जारी है। फिलहाल युवक अपने घर पर है और काफी दहशत में है। पुलिस ने उससे भी लंबी पूछताछ की है।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को मौके पर भेजा गया था। युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें पांच लोगों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ अभी जारी है। - विजय ढुल, एसपी खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed