फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth drowned in flood water in Gowdi Runnagar, search continues

गौढ़ी रननगर में बाढ़ के पानी में बहा युवक, तलाश जारी

Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in flood water in Gowdi Runnagar, search continues
तिकुनियां। बाढ़ का पानी गांव में भरने के दौरान घर से सामान निकालकर ऊंचे स्थान पर ले जा रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। प्रशासनिक स्तर से कोई मदद न मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं। घर वाले ग्रामीणों की मदद से नाव से उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई लगातार बारिश से मोहाना नदी उफान पर है। उफनाई नदी से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। घरों में तेजी से पानी भरने से गांवों में अफरातफरी है। गांव गौढ़ी रननगर निवासी साहब सिंह का पुत्र रंजीत सिंह (18) पानी भरने पर घर में रखा सामान ऊंचे स्थान पर पहुंचा रहा था। अचानक वह तेज धार में बह गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह सभी की आंखों से ओझल हो गया। इससे उसके घर में चीख पुकार मच गई। घर वालों ने उसके पानी में बहने की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। घर वालों ने ग्रामीणों के साथ नाव से जानजोखिम में डालकर रंजीत की तलाश की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद मौके पर पहुंचे और तलाश कराने में सिर्फ मदद का आश्वासन देकर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed