{"_id":"6a7cb280671cfc22f90f66eb","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-dhakiya-kalan-injury-marks-on-body-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182370-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ढकिया कलां में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ढकिया कलां में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर चोट के निशान
Wed, 12 Aug 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
भीरा। ढकिया कलां गांव में बुधवार शाम दीनू (28) पुत्र कामता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की भाभी भाग्यश्री पत्नी रामदास ने बताया कि दीनू करीब 22 दिन बाद बुधवार दोपहर 12 बजे घर लौटा था। उसने सबसे पहले भाभी के पैर छुए और घर के बाहर लेट गया।
भाग्यश्री के अनुसार दीनू शराब के नशे में था। मृतक की बहन सुनीता ने बताया कि भाभी ने फोन पर सूचना दी कि दीनू शराब पीकर आया है और बाहर लेटा है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दीनू की बाईं आंख के पास चोट, माथे पर सूजन और दाएं घुटने पर चोट के निशान मिले हैं। इसी वजह से मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।
सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि तहरीर और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- मजदूरी करता था-- --
दीनू मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब दस साल पहले उसके मझले भाई पतिराम की मौत हो चुकी थी। अब दीनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा भाई रामदास मजदूरी के लिए बाहर गया था। भाई की मौत की खबर मिलते ही वह घर लौट रहा है। दीनू की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई की मौत के बाद उनके सामने सवाल है कि इस बार किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी।